फोन की पहली सेल में यूजर्स को फ्लैट 500 रुपये का डिस्काउंट मिलेगा। Galaxy M21 को 4GB रैम व 64GB स्टोरेज, 6GB रैम व 128GB स्टोरेज के साथ उतारा गया है। इसकी कीमत क्रमश: 13,499 रुपये और 15,499 रुपये है। डिस्काउंट के बाद बेस मॉडल की कीमत 12,999 रुपये और हाई एंड मॉडल की कीमत 14,999 रुपये हो जाती है। जरूरत पड़ने पर स्टोरेज को एसडी कार्ड की मदद से 512GB तक बढ़ाया भी जा सकता है।