मोबाइल

7,999 रुपये में Samsung Galaxy M10s खरीदने का खास मौका

Samsung Galaxy M10s की कीमत हुई कम स्मार्टफोन में Exynos 7884B प्रोसेसर का इस्तेमाल Stone Blue और Piano Black कलर ऑप्शन में उपलब्ध

less than 1 minute read
Samsung Galaxy M10s

नई दिल्ली:Samsung Galaxy M10s स्मार्टफोन को सबसे कम कीमत 7,999 रुपये में बेचा जा रहा है। यह कीमत आपको सैमसंग के ई-शॉप में मिलेगी। इस प्राइस में स्मार्टफोन का 3 जीबी रैम और 32 जीबी स्टोरेज वेरिएंट खरीदा जा सकता है। इस स्मार्टफोन की लॉन्चिंग कीमत 8,999 रुपये रखी गयी थी।

सैमसंग गैलेक्सी M10s के स्पेसिफिकेशंस

Samsung Galaxy M10s में 6.4 इंच का HD+ सुपर एमोलेड डिस्प्ले दिया गया है, जिसका रिजॉल्यूशन 720×1520 पिक्सल्स है और आस्पेक्ट रेशियो 19.5:9 है। इस स्मार्टफोन में Exynos 7884B प्रोसेसर का इस्तेमाल किया गया है। Galaxy M30s में Android बेस्ड OneUI कस्टम ऑपरेटिंग सिस्टम दिया गया है। इस स्मार्टफोन को सिर्फ एक ही वेरिएंट में पेश किया गया है, जिसमें 3 जीबी रैम व 32 जीबी स्टोरेज है। जरूरत पड़ने पर स्टोरेज को 512GB तक बढ़ा सकते हैं। फोन को Stone Blue और Piano Black कलर ऑप्शन में उतारा गया है।

फोटोग्राफी के लिए फोन के रियर डुअल कैमरा सेटअप दिया गया है। इसमें पहला कैमरा 13 मेगापिक्सल और दूसरा 5 मेगापिक्सल का कैमरा दिया गया है। वहीं सेल्फी के लिए फ्रंट में 8 मेगापिक्सल का कैमरा मौजूद है। फोन में रियर फिंगरप्रिंट सेंसर दिया गया है। इसमें पावर के लिए 4,000 mAh की बैटरी दी गई है, जो 15w फास्ट चार्जिंग के साथ है।

Published on:
07 Dec 2019 12:20 pm
Also Read
View All