
नई दिल्ली: Samsung का प्रीमियम स्मार्टफोन Galaxy S8 Plus की कीमत में एक बार फिर से कटौती की गई है। कंपनी ने इस स्मार्टफोन को पर कंपनी ने 64,900 रुपये में लॉन्च किया था। अब इसकी कीमत में 25,000 रुपये की कटौती की गई है, जिसके बाद आप इसे 39,900 रुपये में खरीद सकते हैं। ऐसे में आप डॉटर्स डे के मौके पर अपनी बेटी को यह शानदार स्मार्टफोन गिफ्ट कर सकते हैं।
Samsung Galaxy S8 plus स्पेसिफिकेशंस
सैमसंग के इस स्मार्टफोन में 6.2 इंच का इंफिनिटी एड्ज डिस्प्ले दिया गया है, जिसका रेजॉल्यूशन (1440 x 2960 पिक्सल) का है। फोन का स्क्रीन कॉर्निंग गोरिल्ला ग्लास के प्रोटेक्शन के साथ आता है। इस स्मार्टफोन में एग्जिनॉस 8895 प्रोसेसर दिया गया है जो एंड्रॉयड 8.0 ओरियो ऑपरेटिंग सिस्टम पर काम करता है। स्मार्टफोन में 4 जीबी रैम और 64 जीबी का इंटरनल स्टोरेज दिया गया है। फोन में मौजूद स्टोरेज को माइक्रोएसडी कार्ड के जरिए बढ़ाना संभव है।
Samsung Galaxy S8 Plus कैमरा
फोटोग्राफी के लिए फोन में 12 मेगापिक्सल का डुअल पिक्सल रियर कैमरा दिया गया है जो ऑप्टिकल इमेज स्टेबिलाइजेशन के साथ आता है। वहीं, इसमें फ्लैश की भी सुविधा दी गई है। सेल्फी के लिए फोन में 8 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा मौजूद है। पावर के लिए फोन में 3500 एमएएच की बैटरी दी गई है जो वायरलेस चार्जिंग सपोर्ट के साथ आती है। कनेक्टिविटी के मामले में फोन में 3जी, वाईफाई, ब्लूटूथ, जीपीएस, यूएसबी टाइप सी, एनएफसी और जीपीएस की सुविधा दी गई है।
यह भी पढ़ें: बस 2 मिनट में Jio Phone में ऐसे डाउनलोड करें Youtube