मोबाइल

10,000 की कीमत में Samsung Galaxy के दो स्मार्टफोन लॉन्च, इस दिन होगी सेल

Samsung ने भारत में अपने दो नए स्मार्टफोन लॉन्च किए हैं। इसमें Samsung Galaxy J4 Plus और Galaxy J6 Plus शामिल हैं।
2 min read
• •
Updated: 24 Sep 2018, 10:10 AM IST
samsung
10,000 की कीमत में Samsung Galaxy के दो शानदार स्मार्टफोन लॉन्च, जानिए फीचर्स

नई दिल्ली:Samsung ने भारत में अपने दो नए स्मार्टफोन लॉन्च किए हैं। इसमें Samsung Galaxy J4 Plus और Galaxy J6 Plus शामिल हैं। इसकी खासियत है कि इनमें 'मेक फॉर इंडिया’ फीचर इंस्टॉल एप्स टू एसडी कार्ड दिया जा रहा है। यानि इसके आ जाने के बाद यूजर्स मेमोरी कार्ड में एप्लीकेशंस डाउनलोड कर सकते हैं।

Samsung Galaxy J4 Plus की कीमत 10,990 रुपये रखी गयी है। यह यूजर्स को गोल्ड, ब्लैक और ब्लू कलर ऑप्शन में मिलेगा। यह स्मार्टफोन एंड्रॉयड ओरियो 8.1 पर चलता है और इस फोन में 6 इंच (720x1480 पिक्सल) एचडी प्लस डिस्प्ले दिया गया है, जिसका आस्पेक्ट रेशियो 18.5:9 है। साथ ही फोन में 1.4GHz का क्वॉलकॉम स्नैपड्रैगन 425 प्रोसेसर है। इस फोन को 2 जीबी रैम और 32 जीबी की स्टोरेज में लॉन्च किया गया है। फोटोग्राफी के लिए फोन में 13 मेगापिक्सल का रियर कैमरा और 5 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा दिया है। पावर के लिए हैंडसेट में 3300 एमएएच की बैटरी मौजूद है।

samsung galaxy j6 plus एंड्रॉयड ओरियो 8.1 पर काम करता है। इसमें 6 इंच (720x1480 पिक्सल)की एचडी प्लस डिस्प्ले है, जिसका आस्पेक्ट रेशियो 18.5:9 है। फोन में क्वॉलकॉम का स्नैपड्रैगन 425 प्रोसेसर है। इसमें डुअल रियर कैमरा दिया गया है, पहला कैमरा 13MP और दूसरा 5MP का है। वहीं फ्रंट में 8 मेगापिक्सल का कैमरा दिया गया है। इस फोन में 4 जीबी रैम के साथ 64 जीबी की स्टोरेज मिलेगी। इसकी कीमत 15,990 रुपये रखी गयी है। वहीं पावर के लिए फोन में 3300 एमएएच की बैटरी दी गयी है।

Samsung Galaxy J4 Plus और Galaxy J6 Plus की बिक्री 25 सितंबर से शुरू होगी। इसे ग्राहक देशभर के रिटेल आउटलेट्स, ऑनलाइन साइट्स अमेजॉन और फ्लिपकार्ट व सैमसंग ऑनलाइन स्टोर से खरीद सकते हैं। लॉन्चिंग ऑफर के तहत कंपनी 11 नवंबर 2018 तक 990 रुपये में वन टाइम स्क्रीन रिप्लेसमेंट ऑफर भी दे रही है।

Updated on:
24 Sep 2018, 10:10 AM IST
Published on: