3 मई 2026,

रविवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

इस बार दीवाली के साथ कोरियन त्यौहार किम हे भी मनायंगे अयोध्यावासी

अयोध्या में होने वाले दीपोत्सव कार्यक्रम में दिखेगी कोरियन पर्व किम हे की झलक आ रहे हैं पांच हजार कोरियाई मेहमान

2 min read
Google source verification
Artists of South Korea will be participating in Deepotsav 2018 Ayodhya

Deepotsav 2018

अनूप कुमार
फैजाबाद ( अयोध्या) इस वर्ष रामनगरी अयोध्या में दीपावली के मौके पर होने वाले भगवान राम के राज्याभिषेक कार्यक्रम और दिव्य दीपावली दीपोत्सव में कुछ नया देखने को मिलेगा | बीते वर्ष इस नई परंपरा की शुरुआत करने वाली योगी सरकार के प्रयास में दक्षिण कोरिया सरकार ने भी अपना महत्वपूर्ण योगदान देने का मन बनाया है | इस बार दीपावली के इस उत्सव में भारत के दीपावली के त्यौहार और दक्षिण कोरिया के किम हे त्यौहार का मिश्रण देखने को मिलेगा | दोनों देशों के कलाकार मिलकर इस उत्सव की शोभा बढ़ाएंगे जिसकी तैयारियां जोर शोर से चल रही है | इतना ही नहीं इस बार इस आयोजन में दक्षिण कोरिया से करीब 5000 से ज्यादा पर्यटकों के अयोध्या पहुंचने की उम्मीद जताई जा रही है | इस नए प्रयास से भारत और दक्षिण कोरिया के संबंध न सिर्फ और मजबूत होंगे बल्कि आर्थिक और व्यावसायिक संबंधों में भी प्रगाढ़ता आएगी |

अयोध्या में होने वाले दीपोत्सव कार्यक्रम में दिखेगी कोरियन पर्व किम हे की झलक आ रहे हैं पांच हजार कोरियाई मेहमान

बताते चलें कि जिस प्रकार से भगवान श्री राम के 14 वर्ष वनवास काटने के बाद अयोध्या वापसी पर अयोध्या के लोगों ने दीपक जलाए थे और खुशियां मनाई थी | उसी प्रकार अयोध्या की राजकुमारी सुवर्णा रत्ना का विवाह जब दक्षिण कोरिया के राजा के साथ हुआ था उस समय पहली बार रानी के दक्षिण कोरिया पहुंचने पर कोरिया के लोगों ने एक बहुत बड़ा उत्सव मनाया था | जिसका नाम किम् हे पड़ गया और तब से लेकर आज तक क्या उत्सव मनाया जाता रहा है | इस वर्ष यह उत्सव राम नगरी अयोध्या के सरयू तट पर मनाया जाएगा और दोनों देशों की विरासत का भव्य दर्शन पर्यटकों और पूरे देश के लोगों को देखने को मिलेगा | मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के विशेष कार्याधिकारी संजीव सिंह ने बताया कि उत्तर प्रदेश और दक्षिण कोरिया के बीच के संबंधों को और मजबूत करने के लिए अयोध्या में होने वाले दीपोत्सव कार्यक्रम में जहां उत्तर प्रदेश के कलाकार शामिल होंगे वहीं दक्षिण कोरिया के प्रसिद्ध त्यौहार की झलक भी इस आयोजन में दिखाई देगी और दक्षिण कोरिया के कलाकार अपनी कला का प्रदर्शन करेंगे |

एलजी सैमसंग जैसी बड़ी कम्पनियां करेंगी यूपी में निवेश

दक्षिण कोरियाई राजदूत शिन वोंगकिल के मुताबिक भारत से व्यावसायिक और मजबूत करने के लिए दक्षिण कोरिया की 30 कंपनी के प्रतिनिधियों ने उत्तर प्रदेश में निवेश करने की संभावनाओं पर भी बातचीत की है | जिसमें पोस्को ,किया मोटर्स Samsung और LG जैसी बड़ी कंपनियां शामिल है | कोरियाई राजदूत ने बताया कि जीएसटी व्यवस्था लागू होने के बाद यहां कारोबार करना अब आसान हो गया है और जल्द ही इस संबंध में हम कदम आगे बढ़ाएंगे |