मोबाइल

Samsung लेकर आ रही Galaxy J7 Duo स्मार्टफोन, जानिए क्या है खास

Samsung Galaxy J7 Duo स्मार्टफोन में अत्याधुनिक फीचर्स दिए जा रहे हैं
2 min read
• •
Updated: 4 Apr 2018, 1:30 PM IST
Samsung Galaxy J7 Duo

Samsung कंपनी अपना एक नया स्मार्टफोन लेकर आ रही है जो नए फीचर्स से लैस है। माना जा रहा था कि कंपनी इसको पहले SM-J720F कोड नेम और Galaxy J8 (2018) मॉडल नेम से लेकर आ रही है। लेकिन अब साफ हो चुका है की इसको Samsung Galaxy J7 Duo मॉडल नेम से लाया जा रहा है। इस स्मार्टफोन हाल ही में लिस्टिंग साइट गीकबेंच और जीएफएक्सबेंच पर देखा गया है। इस फोन के फीचर्स इस वेबसाइट पर विस्तार से बताया गया है। माना जा रहा है की अब यह फोन जल्द ही लॉन्च किया जा सकता है।


एक रिपोर्ट में बताया गया है की SM-J720F ही Galaxy J7 Duo है जिसमें इसकी Duo स्क्रीन भी देखाई गई है। इसमें भी नाम Galaxy J7 Duo ही दिख रहा है। तस्वीर 720x1280 रिजॉल्यूशन में है, जिससे अंदाज़ा लगाया जा रहा है कि हैंडसेट में रेग्युलर एचडी डिस्प्ले पैनल होगा। इस फोन को J720FDDU1ARCJ / J720FODM1ARCJ / J720FXXU1ARCB मॉडल नेम से भी दिखाया गया है।


इस फोन के कुछ स्क्रीनशॉट में कर्नल और सिस्टम फ्लैश फाइल दिखाई गई जिसके मुताबिक इस हैंडसेट में एक्सीनोस 7885 प्रोसेसर दिया जा रहा है। यह हैंडसेट एंड्रॉयड 8.0 ओरियो सिस्टम पर काम करने वाला है। इसके टॉप पर सैमसंग एक्सपीरिएंस यूआई दी जा रही है। इससे पहले की लिस्टिंग में इस फोन को Samsung SM-J720F मॉडल नेम से दिखाया गया था।

इस स्मार्टफोन में 5.5 इंच के टचस्क्रीन पैनल हो सकता है। माना जा रहा है की इस फोन 2 जीबी रैम और 3 जीबी रैम वेरियंट्स दिए जाएंगे। इसमें 32 जीबी इंटरनल स्टोरेज दी जा रही है। इस फोन में 12 मेगापिक्सल का रियर कैमरा व 7 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा दिया जा रहा है।

Intel लेकर आई सबसे तेज मोबाइल और लैपटॉप का प्रोसेसर

टेक्नोलॉजी कंपनी Intel ने मोबाइल और लैपटॉप के लिए इंटेल कोर आई9 नाम से नया प्रोसेसर पेश किया है। यह प्रोसेसर गेमिंग और कंटेट सृजन का बेहतरीन अनुभव प्रदान करने वाला है। इसके बारे में कंपनी का दावा है कि इंटेल द्वारा बनाया गया यह अब तक का सबसे फास्ट प्रोसेसर है जो लैपटॉप और मोबाइल फोन्स की स्पीड बहुत तेज करेगा। इसके अलावा कंपनी ने एक नया इंटेल कोर प्लेटफॉर्म विस्तार की भी घोषणा की है जो इंटेल 'ऑप्टटेन' मेमोरी के साथ 8वीं पीढ़ी के इंटेल कोर प्रोसेसर के फायदे मुहैया कराएगी। इंटेल ने अपने एक बयान में कहा है की 8वीं पीढ़ी का इंटेल कोर आई9, आई7 और आई5 प्रोसेसर्स फॉर लैपटॉप्स 'कॉफी लेक' प्लेटफार्म पर आधारित है।

Published on: