आप अपने स्मार्टफोन से ही ये वीडियो बना सकते हैं और इसके लिए आपको कुछ स्टेप्स फॉलो करने पड़ते हैं जिनके बारे में हम आज आपको बताने जा रहे हैं।
नई दिल्ली: आपने देखा होगा कि सोशल मीडिया और फिल्मों में लोग अपने टाइम लैप्स वीडियो बनाकर शेयर करते हैं जिन्हें देखने में काफी मज़ा आता है और ये काफी अच्छे भी लगते हैं। आपको बता दें कि टाइम लैप्स वीडियो बनाना बेहद ही आसान होता है और आप अपने स्मार्टफोन से ही ये वीडियो बना सकते हैं और इसके लिए आपको कुछ स्टेप्स फॉलो करने पड़ते हैं जिनके बारे में हम आज आपको बताने जा रहे हैं।
आप टाइम लैप्स की मदद से किसी भी वीडियो को स्लो मोशन में बना सकता हैं और फिर वो सड़क पर चलती गाड़ियां हो तेज रफ्तार से गुजरते लोग हो या फिर कोई धावक हो, आप इन सभी को अपने स्मार्टफोन पर ही रिकॉर्ड कर सकते हैं वो भी टाइम लैप्स का इस्तेमाल करके।
टाइम लैप्स दरअसल लंबे अंतराल पर होने वाली घटनाओं और बदलावों को बहुत कम समय में दिखा देता है। इसमें विडियो रिकॉर्डिंग 24 से 30 फ्रेम प्रति सेकंड के हिसाब से होती है।
ऐसे बनाएं अच्छा टाइमलैप्स वीडियो
इसके लिए आपके स्मार्टफोन में एक अच्छा टाइम लैप्स ऐप होना चाहिए जिससे आप ऐसे वीडियो शूट कर सकते हैं। इसके बाद आपको बस अपने उस मूमेंट को दिमाग में रखना है जिसे आपको कैप्चर करना है इसके बाद आप बड़ी ही आसानी से उस वीडियो को कैप्चर कर सकते हैं। इसके बाद आपको एक ट्राइपॉड की जरूरत पड़ेगी। अब आपको करना बस ये होता कि ट्राइपॉड में अपने फोन को एडजस्ट करना होता है और वीडियो शूट करके आप टाइम लैप्स का मजा ले सकते हैं।