मोबाइल

Realme 3 Pro आज होगा बिक्री के लिए उपलब्ध, जानें कीमत और ऑफर्स

Realme 3 Pro को आज दोपहर 12 बजे सेल के लिए कराया जाएगा उपलब्ध Flipkart से खरीदने पर मिलेगा इन ऑफर्स का फायदा इस बैंक के कार्ड पर मिल रहा अतिरिक्त डिस्काउंट
2 min read
realme
Realme 3 Pro आज होगा बिक्री के लिए उपलब्ध, जानें कीमत और ऑफर्स

नई दिल्ली:Oppo की सब ब्रांड कंपनी Realme ने पिछले महीने अपने दो स्मार्टफोन को भारत में लॉन्च किया था। इनमें Realme C2 और realme 3 pro स्मार्टफोन शामिल हैं। ग्राहक कंपनी के लेटेस्ट स्मार्टफोन Realme 3 Pro को आज एक बार फिर से खरीद सकते हैं। इस स्मार्टफोन को आज ई-कॉमर्स साइट फ्लिपकार्ट ( Flipkart ) और कंपनी की साइट पर दोपहर 12 बजे से बिक्री के लिए उपलब्ध कराया जाएगा। तो आइए जानते हैं आज की सेल में इस हैंडसेट की खरीदारी पर क्या ऑफर्स पेश किए गए हैं।

Realme 3 Pro कीमत और ऑफर

Realme 3 Pro के 4 जीबी रैम व 64 जीबी स्टोरेज वेरिएंट की कीमत 13,999 रुपये, 6 जीबी रैम व 64 जीबी स्टोरेज वेरिएंट की कीमत 15,999 रुपये है और 6 जीबी रैम व 128 जीबी स्टोरेज वेरिएंट की कीमत16,999 रुपये रखी गयी है। आज की सेल में मिल रहे ऑफर्स की बात करें तो एक्सिस ( Axis ) बैंक के बज क्रेडिट कार्ड से भुगतान करने पर 5% का अतिरिक्त डिस्काउंट मिलेगा। इसके अलावा ग्राहक इस हैंडसेट को नो-कॉस्ट ईएमआई पर भी खरीद सकते हैं।

Realme 3 Pro स्पेसिफिकेशंस और कैमरा

Realme 3 Pro में 6.3 इंच की ड्यूड्रॉप फुल डिस्प्ले है, जिसका रेजॉलूशन 2340X1080 पिक्सल है। इसका स्क्रीन-टू-बॉडी रेशियो 90.8% है। स्क्रीन प्रटेक्शन के लिए कॉर्निंग गोरिल्ला ग्लास 5 दिया गया है। स्मार्टफोन क्वॉलकॉम स्नैपड्रैगन 710 प्रोसेसर का इस्तेमाल किया गया है और फोन Color OS 6.0 पर काम करता है, जो एंड्रॉइड पाई पर बेस्ड है। ग्राहक फोन को पर्पल, ब्लू और ग्रे कलर ऑप्शन में खरीद सकते हैं। फोटोग्राफी के लिए बैक में दो कैमरा दिया गया है, जिसमें पहला कैमरा f/1.7 अपर्चर के साथ 16 मेगापिक्सल, दूसरा f/2.5 अपर्चर के साथ 5 मेगापिक्सल का है। वहीं फ्रंट में f/2.0 अपर्चर के साथ 25 मेगापिक्सल का कैमरा मौजूद है। पावर के लिए 4045 एमएएच की बैटरी दी गयी है, जो VOOC 3.0 चार्जिंग को सपोर्ट करती है।

Published on:
20 May 2019 10:16 am