
नई दिल्ली:Samsung ने हाल में ही अपने M सीरीज में लेटेस्ट स्मार्टफोन Galaxy M30 को भारत में लॉन्च किया था। तीन रियर कैमरे वाले इस स्मार्टफोन को 19 मार्च यानी आज दोपहर 12 बजे सेल के लिए उपलब्ध कराया जा रहा है। ग्राहक इस हैंडसेट को आज ई-कॉमर्स साइट अमेज़न इंडिया और कंपनी की साइट से खरीद सकते हैं। फोन की सबसे बड़ी ख़ासियत इसमें दी गई 5000 एमएएच की बड़ी बैटरी है। कंपनी के M सीरीज में आने वाले तीन स्मार्टफोन Samsung Galaxy M10, M20 और M30 को भारत में पेश किया जा चुका है।
Samsung Galaxy M30 कीमत और ऑफर्स
कंपनी ने Samsung Galaxy M30 के दो वेरिएंट को पेश किया है। इनमें 4 जीबी रैम और64 जीबी स्टोरेज वेरिएंट की कीमत 14,900 रुपये है। वहीं, 6 जीबी रैम और128 जीबी स्टोरेज वेरिएंट की कीमत17,990 रुपये है। इस स्मार्टफोन को ब्लैक और ब्लू कलर वेरिएंट में खरीदा जा सकेगा। इसके साथ मिल रहे ऑफर्स की बात करें तो एचडीएफसी बैंक के क्रेडिट और डेबिट कार्ड से फोन को ईएमआई ऑप्शन पर खरीदने पर 5% का इंस्टैंट डिस्काउंट मिलेगा। इसके अलावा रिलायंस जियो की तरफ से 3,310 रुपये का डिस्काउंट दिया जाएगा।
Samsung Galaxy M30 स्पेसिफिकेशंस और कैमरा
इस स्मार्टफोन में इनफिनिटी U नॉच वाला 6.4 इंच का फुल एचडी प्लस सुपर एमोलेड डिस्प्ले दिया गया है। फोन कंपनी की v9.5 बैस्ड एंड्रॉयड 8.1 ओरियो पर काम करता है। इसमें एक्सिनोस 7904 ऑक्टा-कोर SoC प्रोसेसर दिया गया है। फोन के स्टोरेज को माइक्रोएसडी कार्ड के जरिए बढ़ाना संभव होगा। फोटोग्राफी के लिए फोन में 13, 5 और5 मेगापिक्सल का रियर कैैमरा दिया गया है। पावर के लिए फोन में 5000 एमएएच की बैटरी दी गई है, जो 15W फास्ट चार्जर को सपोर्ट करता है। सिक्योरिटी के लिहाज से फोन में फिंगरप्रिंट सेंसर और फेस अनलॉक फीचर दिया गया है।