11 सितंबर 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

Flipkart पर आज इन शानदार ऑफर्स के साथ सेल के लिए उपलब्ध होगा Realme 3, जानें फीचर्स

आज दोपहर 12 बजे सेल के लिए उपलब्ध होगा Realme 3 Jio यूजर्स को मिलेगा जबरदस्त फायदा बजट रेंज में आने वाले इस स्मार्टफोन में है 4230mAh की बैटरी फोन Color 06 base Android pie 9 पर काम करता है
2 min read
Google source verification
realme 3

Flipkart पर आज इन शानदार ऑफर्स के साथ सेल के लिए उपलब्ध होगा Realme 3, जानें फीचर्स

नई दिल्ली:Oppo के सब-ब्रांड Realme के नए स्मार्टफोन Realme 3 को आज सेल के लिए उपलब्ध कराया जा रहा है। इस हैंडसेट को ग्राहक डायनामिक ब्लैक और क्लासिक ब्लैक वेरिएंट में आज दोपहर 12 बजे से Flipkart और Realme के ऑनलाइन साइट से खरीद सकते हैं। कंपनी इस स्मार्टफोन जल्द ही देशभर में ऑफलाइन स्टोर्स पर भी सेल के लिए उपलब्ध कराएगी। इसमें मीडियाटेक का हीलियो पी70 प्रोसेसर का इस्तेमाल किया गया है।

Realme 3 कीमत और ऑफर्स

कंपनी ने Realme 3 के दो वेरिएंट मॉडल को भारत में पेश किया है। इनमें 3 जीबी रैम और 32 जीबी स्टोरेज की कीमत 8,999 रुपये है, जबकि 4 जीबी रैम और 64 जीबी स्टोरेज वेरिएंट की कीमत 10,999 रुपये है। इसके साथ मिल रहे ऑफर्स की बात करें तो कंपनी की तरफ से लॉन्चिंग ऑफर भी दिया जा रहा है। अगर ग्राहक एचडीएफसी बैंक के कार्ड और EMI पर यह फोन खरीदते हैं तो 500 रुपये का तुरंत डिस्काउंट मिलेगा। इसके अलावा Flipkart से फोन खरीदने पर Jio की तरफ से 5,300 रुपये का बेनिफिट मिलेगा। वहीं Realme.com में MobiKwik पर ग्राहकों को 20 फीसदी का सुपरकैश दिया जा रहा है।

Realme 3 स्पेसिफिकेशंस और कैमरा

Realme 3 के स्पेसिफिकेशन की बात करें तो इसमें 6.2 इंच का वाटरड्रॉप नॉच डिस्प्ले दिया गया है, जिसका आस्पेक्ट रेशियो 19:9 है। पावर के लिए फोन में 4,230 एमएएच की बैटरी दी गयी है। फोन में दो सिम सपोर्ट के अलावा एक माइक्रोएसडी कार्ड स्लॉट दिया गया है, जिसकी मदद से आप मौजूदा स्टोरेज को 256 जीबी तक बढ़ा सकते हैं। फोटोग्राफी के लिए फोन के रियर में दो कैमरा दिया है, जिसमें पहला कैमरा 13 मेगापिक्सल और दूसरा 2 मेगापिक्सल का है। वहीं फ्रंट में सेल्फी व वीडियो कॉलिंग के लिए f/2.0 अपर्चर के साथ 13 मेगापिक्सल का कैमरा दिया गया है। फोन Color 06 base Android pie 9 पर काम करता है और दो सिम व मेमोरी कार्ड को सपोट करता है।

यह भी पढ़ें:100 रुपये से कम में आने वाले ये हैं Jio के बेस्ट प्लान्स, मिलती है कॉलिंग, डाटा और SMS की सुविधा