मोबाइल

Samsung Galaxy M40 आज फिर होगा सेल के लिए उपलब्ध, Jio-Vodafone-Idea के यूजर्स को मिलेगा फायदा

Amazon से खरीदारी करने पर इन ऑफर्स का फायदा Galaxy M40 में है 3500mAh की बैटरी और ट्रिपल रियर कैमरा
2 min read
samsung
Samsung Galaxy M40 आज फिर होगा सेल के लिए उपलब्ध, Jio-Vodafone-Idea के यूजर्स को मिलेगा फायदा

नई दिल्ली:Samsung Galaxy M सीरीज के लेटेस्ट स्मार्टफोन galaxy m40 को आज फिर से सेल के लिए उपलब्ध कराया जा रहा है। इस स्मार्टफोन को ग्राहक ऑनलाइन शॉपिंग साइट अमेजन ( Amazon ) और कंपनी की साइट से खरीद सकते हैं। आज की सेल में ग्राहक स्मार्टफोन की खरीदारी के साथ कई ऑफर्स का फायदा भी उठा सकते हैं। तो आइए जानते हैं इस स्मार्टफोन के फीचर्स और कीमत के बारे में।

Samsung Galaxy M40 कीमत और ऑफर्स

Galaxy M40 को 6 जीबी रैम और 128 जीबी स्टोरेज वेरिएंट में पेश किया गया है जिसकी कीमत 19,990 रुपये है। स्मार्टफोन को ग्राहक Midnight Blue और Seawater Blue कलर ऑप्शन में खरीद सकते हैं। अमेजन से खरीदारी के दौरान अगर आप आईसीआईसीआई ( ICICI ) बैंक के क्रेडिट और डेबिट कार्ड से ईएमआई ट्रांजेक्शन करते हैं तो आपको 1,500 रुपये का डिस्काउंट मिलेगा। इसके अलावा रिलायंस जियो ( Reliance Jio ) के यूजर्स 198 या 299 रुपये वाले प्लान पर3,110 रुपये का लाभ उठा सकते हैं। साथ ही वोडाफोन और आइडिया के यूजर्स को 255 रुपये का रिचार्ज कराने पर 3,750 रुपये का कैशबैक मिलेगा।

Samsung Galaxy M40 स्पेसिफिकेशंस और कैमरा

Galaxy M40 में 6.3 इंच का फुल एचडी प्लस TFT LCD इनफिनिटी ओ डिस्प्ले दिया गया है जिसका रिजॉल्यूशन (2340×1080) पिक्सल का है। यह एंड्रॉयड 9 पाई पर काम करता है। फोन में ऑक्टा कोर क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 675 SoC प्रोसेसर दिया गया है। फोटोग्राफी के लिए फोन में ट्रिपल रियर कैमरा दिया गया है। इसमें 32 मेगापिक्सल, 5 मेगापिक्सल और 8 मेगापिक्सल के कैमरे मौजूद है। वहीं, सेल्फी के लिए फोन में 16 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा दिया गया है। पावर के लिए फोन में 3500 एमएएच की बैटरी दी गई है।

Updated on:
20 Jun 2019 10:40 am
Published on:
20 Jun 2019 10:09 am