मोबाइल

Xiaomi Redmi Go आज बिक्री के लिए उपलब्ध, जानें ऑफर्स

Axis बैंक के कार्ड पर मिलेगा 5% का डिस्काउंट Jio यूजर्स को मिलेगा 2,200 रुपये कैशबैक का फायदा Redmi Go है भारत में कंपनी का सबसे सस्ता स्मार्टफोन  

2 min read
Xiaomi Redmi Go कल होगा बिक्री के लिए उपलब्ध, जानें ऑफर्स

नई दिल्ली:Xiaomi का सबसे सस्ता स्मार्टफोन redmi go आज एक बार फिर सेल के लिए उपलब्ध है। इस स्मार्टफोन को ग्राहक फ्लिपकार्ट ( Flipkart ) और कंपनी की ऑनलाइन साइट mi.com से दोपहर 12 बजे से खरीद सकते हैं। इसके अलावा स्मार्टफोन को ग्राहक ऑफलाइन शाओमी के होम स्टोर से भी खरीद सकते हैं। बता दें कि कंपनी ने इस हैंडसेट को 19 मार्च को भारत में लॉन्च किया है।

Xiaomi Redmi Go कीमत और ऑफर्स

Redmi Go की कीमत भारत में 4,499 रुपये है। कल की सेल में ग्राहक फोन के साथ मिल रहे कई ऑफर्स का फायदा भी उठा सकते हैं। अगर ग्राहक इस फोन को फ्लिपकार्ट से खरीदारी के दौरान एक्सिस ( Axis ) बैंक के क्रेडिट कार्ड से भुगतान करते हैं, तो उन्हें 5% का अतिरिक्त डिस्काउंट मिलेगा। इसके अलावा mi.com से खरीदने पर जियो यूजर्स को 100 जीबी डाटा और 2,200 रुपये का कैशबैक मिलेगा। साथ ही इस फोन को मात्र 150 रुपये शुरुआती ईएमआई ऑप्शन पर भी खरीदा जा सकता है।

Xiaomi Redmi Go स्पेसिफिकेशंस

Redmi Go के स्पेसिफिकेशन की बात करें तो इसमें 5 इंच HD डिस्प्ले है और इसका रेज्यूलेशन (720×1280 पिक्सल) है। फोन एंड्रॉयड 8.1 ओरिओ (एंड्रॉएड गो एडिशन) ओएस पर काम करता है। हैंडसेट में स्नैपड्रैगन 425 SoC का इस्तेमाल किया गया है। फोन में 1GB रैम और 8 जीबी इंटरनल स्टोरेज दी गयी है, जरूरत पड़ने पर स्टोरेज को एसडी कार्ड की मदद से 128 जीबी तक बढ़ा भी सकते हैं।

Xiaomi Redmi Go कैमरा

फोटोग्राफी के लिए हैंडसेट के बैंक में LED Flash के साथ 8 मेगापिक्सल का कमैरा दिया गया है और फ्रंट में सेल्फी व वीडियो कॉलिंग के लिए 5 मेगापिक्सल का कैमरा है। फोन के अन्य कनेक्टिविटी की बात करें तो इसमें ड्यूल सिम कार्ड स्लॉट और एसडी स्लॉट दिया गया है जो 4G VoLTE को स्पोर्ट करता है। इसके अलावा फोन में ब्लूटूथ v4.1, FM रेडियो, माइक्रो USB पोर्ट, GPS, WIFI, और 3.5MM ऑडियो जैक समेत कई बेहतरीन फीचर्स दिए गए हैं।

Updated on:
08 Apr 2019 10:50 am
Published on:
07 Apr 2019 02:40 pm
Also Read
View All