मोबाइल

Vivo के ये दो स्मार्टफोन हुए सस्ते, कंपनी ने घटाई इतनी कीमत

स्मार्टफोन कंपनी Vivo ने अपने दो स्मार्टफोन की कीमतों में कटौती कर दी है जिसकी बाद इन्हें खरीदना सस्ता हो गया है।

2 min read
Apr 21, 2022

अगर आप एक नया बजट स्मार्टफोन खरीदने की सोच रहे हैं तो आपके लिए एक गुड न्यूज़ है। स्मार्टफोन कंपनी Vivo ने अपने दो स्मार्टफोन की कीमतों में कटौती कर दी है जिसकी बाद इन्हें खरीदना सस्ता हो गया है। जीहां अब Vivo 33T और Vivo Y33s को सस्ते में खरीदने का मौका दिया जा रहा है। कीमत की बात करें तो Vivo 33T की कीमत पहले जहां 17,990 रुपये थी। वहीं अब इसकी कीमत 18,990 रुपये हो गई है, इसके अलावा Vivo Y33s की कीमत पहले जहां 10,990 रुपये थी वहीं अब इसकी कीमत 10,490 रुपये हो गई है। ऑफर्स की बात करें तो ICICI कार्ड से पेमेंट करने पर 1,000 रुपये का अतिरिक्त कैशबैक भी मिल जाएगा। बजट सेगमेंट में ये दोनों ही अच्छे स्मार्टफोन हैं जोकि लेटेस्ट फीचर्स के साथ आते हैं। अगर आप इन दोनों फोन्स को खरीदने का विचार कर रहे हैं तो इस रिपोर्ट पर गौर करें।

फीचर्स की बात करने तो Vivo 33T में 6.58 इंच की FHD+ डिस्प्ले दिया है। परफॉरमेंस के लिए इस फोन में स्नैपड्रैगन 680 प्रोसेसर दिया गया है। फोटो और वीडियो के लिए इस फोन में तीन रियर कैमरे हैं जिनमें प्राइमरी लेंस 50 मेगापिक्सल का है। अन्य दो लेंस 2-2 मेगापिक्सल के हैं। सेल्फी के लिए 16 मेगापिक्सल का कैमरा दिया गया है। इस फोन का डिजाइन अच्छा है और यह डेली यूज़ के लिए काफी अच्छा फोन साबित हो सकता है। यह भी पढ़ें: 35000 रुपये से कम में खरीदें Acer के ये हाई परफॉरमेंस लैपटॉप, जानिए फीचर्स

बात करें तो Vivo Y33s की तो इस फोन में 6.51 इंच की एचडी प्लस डिस्प्ले दी गई है जिसका रिजॉल्यूशन 720x1600 पिक्सल है। परफॉरमेंस के लिए इस फोन में मीडियाटेक हीलियो P35 प्रोसेसर दिया है और यह फोन एंड्रॉयड 11 गो एडिशन आधारित Funtouch OS 11.1 पर काम करता है। Vivo Y33s में डुअल रियर कैमरा सेटअप दिया गया है जिसमें प्राइमरी लेंस 13 मेगापिक्सल का है, दूसरा लेंस 2 मेगापिक्सल का f/2.4 अपर्चर वाला सुपर मैक्रो लेंस है। वहीं फ्रंट में 8 मेगापिक्सल का सेल्फी कैमरा दिया गया है। इसमें 5000mAh की बैटरी है जिसके साथ 10W की चार्जिंग का सपोर्ट है। फोन में साइड माउंटेड फिंगरप्रिंट सेंसर दिया गया है। इसके अलावा फेस अनलॉक भी है।

Published on:
21 Apr 2022 07:17 pm
Also Read
View All