कंपनी ने इस अपग्रेडेड वर्जन को डुअल रियर कैमरे के साथ पेश किया है।
नई दिल्ली: चीन की मोबाइल निर्माता कंपनी Vivo ने Y83 प्रो स्मार्टफोन को भारत में लॉन्च कर दिया है। यह जून में पेश किए गए Y83 स्मार्टफोन का अपग्रेडेड वर्जन है। कंपनी ने इस अपग्रेडेड वर्जन को डुअल रियर कैमरे के साथ पेश किया है। Y83 प्रो के स्टोरेज को 256 जीबी तक बढ़ाया जा सकता है।
Vivo Y83 Pro की कीमत
कंपनी ने जहां Y83 स्मार्टफोन को 14,990 रुपये में लॉन्च किया था। वहीं, Y83 प्रो को 15,990 रुपये में पेश किया गया है। मीडिया रिपोर्ट की माने तो इसे प्री ऑडर के लिए जल्द ही उपलब्ध कराया जाएगा। हालांकि, यह फोन ग्राहकों के लिए कब तक उपलब्ध होगा, इसकी जानकारी अभी नहीं दी गई है। यह स्मार्टफोन ब्लैक, गोल्ड और वाइट कलर ऑप्शन में उपलब्ध होगा।
Vivo Y83 Pro स्पेसिफिकेशंस और कैमरा
वीवो के इस स्मार्टफोन में 6.22 इंच का एचडी प्लस फुल व्यू डिस्प्ले दिया गया है। इसका ऑस्पेक्ट रेशियो 19:9 का है। फोन में अंडर द हुड मीडियाटेक हिलियो पी22 ऑक्टा कोर SoC प्रोसेसर है। फोन में 4 जीबी रैम और 64 जीबी की इंटरनल स्टोरेज मौजूद है, जिसे माइक्रोएसडी कार्ड के जरिए 256 जीबी तक बढ़ाना संभव होगा। फोन एंड्रॉयड ओरियो 8.1 पर रन करता है जो फनटच ओएस 4.0 पर बेस्ड है।
फोटोग्राफी के लिए फोन में डुअल रियर कैमरा दिया गया है। इसका पहला कैमरा 13 मेगापिक्सल का और दूसरा कैमरा 2 मेगापिक्सल का है। वहीं, सेल्फी के लिए 8 मेगापिक्सल का कैमरा मौजूद है। पावर के लिए फोन में 3260 एमएएच की बैटरी दी गई है।