मोबाइल

अब 4000mAh की बैटरी महज 17 मिनट में हो जाएगी चार्ज, Xiaomi ला रहा ये फास्ट चार्जर

Xiaomi ला रहा 100W सुपर टर्बो फास्ट चार्जर महज 17 मिनट में फुल चार्ज कर देगा स्मार्टफोन की बैटरी Lin Bin : इसकी प्रॉडक्शन टेक्नोलॉजी पर तेजी से हो रहा काम  
2 min read
• •
Updated: 19 Apr 2019, 12:16 PM IST
charger
अब 4000mAh की बैटरी महज 17 मिनट में हो जाएगी चार्ज, Xiaomi ला रहा ये फास्ट चार्जर

नई दिल्ली: स्मार्टफोन के इस्तेमाल के बाद उसकी बैटरी का खत्म हो जाना एक मामूली सी बात है। लेकिन समस्या तब आती है जब हम अपने स्मार्टफोन को घंटो चार्ज करते हैं, जिसके बाद भी मोबाइल फोन की बैटरी 70 से 85% ही चार्ज हो पाती है। इसी समस्या को देखते हुए कंपनियां भी अपने डिवाइस में बड़ी बैटरी को जगह दे रही हैं। इसके अलावा आज कल आ रहे लेटेस्ट स्मार्टफोन्स में भी कंपनियां फास्ट चार्जिंग सपोर्ट दे रही हैं। आपको बता दें चाइनिज कंपनी Xiaomi की 100W सुपर चार्ज टर्बो फास्ट चार्जिंग टेक्नोकॉजी का ऐलान पिछले महीने ही किया गया था। अब कंपनी के प्रेसिडेंट Lin Bin ने यह जानाकरी दी है कि इस प्रॉडक्शन टेक्नोलॉजी पर तेजी से काम कर रही है।

अगर शाओमी का यह फास्ट चार्ज मार्केट में उपलब्ध करा दिया जाएगा, तो इसके जरिए 4000 एमएएच तक के बैटरी वाले हैंडसेट को केवल 17 मिनट में फुल चार्ज कर लिया जाएगा। इसकी जानकारी बिन ने एक वीडियो शेयर कर के दिया थी। इस वीडियो में नए सुपर फास्ट चार्ज के जरिए 4000 एमएएच वाले स्मार्टफोन की बैटरी को मात्र 7 मिनट में आधा चार्ज करके दिखाया गया है। हालांकि इस डिवाइस को कब तक लॉन्च किया जाएगी इसकी जानाकरी अभी नहीं दी गई है।

इस तकनीक के आ जाने से यूजर्स को अपने साथ बड़े-बड़े पावर बैंक रखने की कोई जरूरत नहीं होगी। इतना ही नहीं इस तकनीक से उन यूजर्स की समय का हल कर लिया जाएगा, जो अपने स्मार्टफोन की बैटरी बैकअप से परेशान रहते हैं। आपको बता दें Huawei ने हाल में ही अपने स्मार्टफोन Mate X के लिए 55W फास्ट बैटरी चार्जर को लॉन्च किया था। कंपनी की माने तो यह सुपर फास्ट चार्जर फोन में मौजूद 4500 एमएएच की बड़ी बैटरी को केवल आधे घंटे में 85% तक चार्ज कर देती है।

Published on: