असूस जे़नफोन लाइव एल2 में फोटोग्राफी के लिए बैक में दो कैमरा सेटअप दिया गया है। इसमें पहला कैमरा अपर्चर एफ/2.0 के साथ 13 मेगापिक्सल और दूसरा 8 मेगापिक्सल का है। वहीं फ्रंट में सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए एफ/2.4 अपर्चर के साथ 5 मेगापिक्सल का कैमरा दिया गया है। अगर फोन के अन्य फीचर की बात करें तो इसमें कनेक्टिविटी के लिए Wifi 802.11 बी/जी/एन, ब्लूटूथ वर्जन 4.0, GPS, 4G LTE सपोर्ट,3.5 मिलीमीटर ऑडियो जैक और माइक्रो-USB 2.0 दिया गया है। फोन में पावर के लिए 3,000 एमएएच की बैटरी दी गयी है। है। फोन की लंबाई-चौड़ाई 147.26x71.77x8.15 मिलीमीटर और पूरा वजन 140 ग्राम है।