5 नवंबर 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

Realme 3 Pro की प्री-बुकिंग आज से शुरू, लॉन्चिंग से पहले फीचर्स लीक

लॉन्चिंग से पहले Realme 3 Pro को करें बुक Realme.com से कर सकते हैं ऑर्डर 22 अप्रैल को Realme 3 Pro होगा लॉन्च
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

नई दिल्ली

•

image

Pratima Tripathi

•

Updated: 19 Apr 2019, 7:43 AM IST

realme 3 pro

Realme 3 Pro की प्री-बुकिंग आज से शुरू, लॉन्चि से पहले फीचर्स लीक

नई दिल्ली:ओप्पो के सब ब्रांड रियलमी के लॉन्च होने वाले realme 3 proस्मार्टफोन को ग्राहक Realme.com से आज प्री-ऑर्डर कर सकते हैं। इस स्मार्टफोन को दिल्ली यूनिवर्सिटी में 22 अप्रैल को दोपहर 12:30 बजे लॉन्च किया जाएगा। माना जा रहा है कि Realme 3 Pro के साथ को भी लांच किया जा सकता है।

यह भी पढ़ें- इस ऐप पर देखें Game Of Thrones S8 का पहला एपिसोड, खर्च करने होंगे बस इतने रुपए

Realme 3 Pro के फीचर्स को लेकर लगातार खबरें लीक होती रही हैं। यह स्मार्टफोन परफॉर्मेंस के मामले में दमदार होगा और गेमिंग सेंट्रिक यूजर्स इस फोन को खरीद सकते हैं। माना जा रहा है कि इस फोन में क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 710 प्रोसेसर का इस्तेमाल किया जा सकता है। इसके अलावा बैक में 48 मेगापिक्सल सेंसर कैमरा दिया जा सकता है। अगर ऐसा होता है तो Realme 3 Pro कंपनी का पहला स्मार्टफोन होगा, जिसमें 48 मेगापिक्सल सेंसर कैमरा होगा। ऐसे में इस फोन की मार्केट में Redmi Note 7 Pro से सीधी टक्कर हो सकती है।

अगर Realme C2 के स्पेसिफिकेशन की बात करें तो इसके बैक में 13 मेगापिक्सल और 2 मेगापिक्सल का कैमरा दिया जा सकता है और पावर के लिए 4,000 mAh की बैटरी दी जा सकती है। माना जा रहा है कि कंपनी इसकी कीमत करीब 8000 रुपये के आस-पास रखी जा सकती है।

यह भी पढ़ें- 500 रुपये खर्च करके कूलर को बनाएं AC, गर्मी से मिलेगी राहत

गौरतलब है कि हाल ही में कंपनी ने Realme 3 को लॉन्च किया है, जिसने बहुत ही कम समय में अच्छा मार्केट हासिल किया है। Realme 3 में 6.2 इंच का HD+ ड्यूड्रॉप डिस्प्ले दिया गया है। जिसका रेजॉलूशन 1520x720 पिक्सल है। फोन Android Pie बेस्ड Color 6.0 OS पर काम करता है और इसमें मीडियाटेक का हीलियो पी70 प्रोसेसर का इस्तेमाल किया गया है। फोन 3 जीबी रैम व 32 जीबी स्टोरेज और 4 जीबी रैम व 64 जीबी स्टोरेज वेरिएंट के साथ पेश किया गया है। जरूरत पड़ने पर स्टोरेज को एसडी कार्ड की मदद से 256 जीबी तक बढ़ा भी सकते हैं।

फोटोग्राफी के लिए फोन के रियर में दो कैमरा दिया है, जिसमें पहला कैमरा 13 मेगापिक्सल और दूसरा 2 मेगापिक्सल का है। वहीं फ्रंट में सेल्फी व वीडियो कॉलिंग के लिए f/2.0 अपर्चर के साथ 13 मेगापिक्सल का कैमरा दिया गया है। फोन में पावर के लिए 4,230 एमएएच की बैटरी दी गयी है। इसके अलावा फोन के बैक पैनल पर फिंगरप्रिंट सेंसर दिया गया है। फोन के 3 जीबी रैम वेरिएंट की कीमत 8,999 रुपये है और 4 जीबी रैम वेरिएंट की कीमत 10,999 रुपये रखी गयी है।