5 नवंबर 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

घर के अंदर और बाहर काम करेगी ये पोर्टेबल AC, सोलर एनर्जी से होगा चार्ज

इस गर्मी पोर्टेबल AC का करें इस्तेमाल नहीं देना होगा बिजली बिल सोलर एनर्जी से चार्ज होगी एसी
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

नई दिल्ली

•

image

Pratima Tripathi

•

Updated: 8 May 2019, 10:56 AM IST

ac

घर के अंदर और बाहर काम करेगी ये पोर्टेबल AC, सोलर एनर्जी से होगी चार्ज

नई दिल्ली: गर्मी शुरू होते ही हम कूलर और एसी के बारे में सोचना शुरू कर देते हैं कि अब घर में हर समय एसी की जरूरत पड़ेगी और घर से बाहर निकलने से घबराते हैं। ऐसे में आज हम आपको एक ऐसे एयर कंडीशनर ( Air conditioner ) के बारे में बताएंगे जिसके आप घर में इस्तेमाल करने के साथ बाहर कहीं भी यूज कर सकते हैं। इस सगैजेट डेस्क। इस ऐसी का नाम Coolala है, जिसे Coolala नाम की एक कंपनी ने तैयार दिया है। ये दुनिया का पहला पोर्टेबल और सोलर पावर्ड AC है, जिसकी कीमत भी आपके बजट में है।

यह भी पढ़ें- बैन होने के बाद भी TikTok को यूजर्स यहां से कर सकते हैं इस्टॉल

यह भी पढ़ें- Realme 3 Pro की प्री-बुकिंग आज से शुरू, लॉन्चिंग से पहले फीचर्स लीक

इस एसी की शुरूआती कीमत 13500 रुपए है और इसे चलाने के लिए बिजली की भी जरूरत नहीं पड़ेगी। दरअसल, ये एसी सोलर एनर्जी से चार्ज होता है। एक बार चार्ज होने के बाद इसे 8 घंटे तक चला सकते हैं। इसके फीचर्स की बात करें तो इसमें LED लाइट दी गयी है। यानी अंधेरे में लाइट का इस्तेमाल भी कर सकते हैं। ये एसी 50 स्केवयर फीट के एरिया को ठंडा करता है। इसे घर के अंदर और बाहर दोनों जगह इस्तेमाल कर सकते हैं। इसे ग्राहक kickstarter.com से ऑर्डर कर सकते हैं। बता दें कि इस ऐसी के साथ आपको सोलर पैनल, पावर बैंक, एक्जॉस्ट होस, एसी और डीसी एडॉप्टर भी मिलेगा।

यह भी पढ़ें- इस ऐप पर देखें Game Of Thrones S8 का पहला एपिसोड, खर्च करने होंगे बस इतने रुपए

घर के अंदर यूज करने के लिए AC को पावर एडॉप्टर से प्लग इन करें । अगर घर के बाहर इसका इस्तेमाल करना चाहते हैं तो इसे पावर स्टेशन से अटैच करें। कई बार ऐसा होता है। बता दें कि इसमें मोस्ट पावरफुल माइक्रो एयर कंप्रेसर का इस्तेमाल किया गया है जिसका पूरा वजन 3 किलो है। इस एसी को कंपनी ने 6 वेरिएंट में उतारा है। इसका सबसे सस्ता वेरिएंट 13503 रुपए है और सबसे महंगा मॉडल 30,874 रुपए में आता है।