नई दिल्ली:tiktok को गूगल प्ले स्टोर और एप्पल ऐप से हटाने का फैसला यूजर्स को कुछ खास पसंद नहीं आया है। यही वजह है कि सोशल मीडिया पर यूजर्स इसे लेकर तरह-तरह के पोस्ट शेयर कर रहे हैं और अपनी नाराजगी जाहिर कर रहे हैं। हालांकि जो लोग इस ऐप को डाउनलोड कर चुके हैं वो इसके जरिए वीडियो बना सकते हैं, लेकिन जिनके स्मार्टफोन में ये ऐप मौजूद नहीं है वो इस ऐप को अब google play store और Apple App से डाउनलोड नहीं कर सकते हैं। चलिए आज आपको एक ऐसी टिप देते हैं, जिसकी मदद से आप अपने स्मार्टफोन में इस ऐप को डाउनलोड कर सकते हैं।