मोबाइल

Xiaomi Poco F1 को मिला ये नया अपडेट, बेहतर होगा एक्सपीरिएंस

इसे लेटेस्ट अपडेट सॉफ्टवेयर वर्जन 9.6.22 पर अपडेट किया गया है। इससे अब यूजर्स को पहले से बेहतर एक्सपीरिएंस मिलेगा।
2 min read
xiaomi
Xiaomi Poco F1 को मिला ये नया अपडेट, बेहतर होगा एक्सपीरिएंस

नई दिल्ली: चीन की इलेक्ट्रॉनिक कंपनी Xiaomi ने हाल में ही अपना नया स्मार्टफोन Poco F1 एक नए सब-ब्रांड के साथ लॉन्च किया था। इस फोन की खसियत की बात की जाए तो इसमें लेटेस्ट स्नैपड्रैगन 845 चिपसेट का इस्तेमाल किया गया है। साथ ही कम कीमत में इस हैंडसेट में वह सारे फीचर्स हैं जो Oneplus 6 में हैं। अब शाओमी ने अपने इस डिवाइस के लिए सॉफ्टवेयर अपडेट को रोल-अाउट किया है। इसे लेटेस्ट अपडेट सॉफ्टवेयर वर्जन 9.6.22 पर अपडेट किया गया है। इससे अब यूजर्स को पहले से बेहतर एक्सपीरिएंस मिलेगा।

xiaomi poco f1 स्पेसिफिकेशंस

यह स्मार्टफोन एंड्रॉयड ओरियो 8.0 पर चलता है और डुअल सिम को सपोर्ट करता है। Xiaomi Poco F1 के स्पेसिफिकेशन की बात करें तो हैंडसेट को 8 जीबी रैम में लॉन्च किया गया है और फोन में 256 जीबी स्टोरेज दी गयी है। इसमें 6.18 इंच का फुल एचडी+ डिस्प्ले है, जिसका अस्पेक्ट रेशियो 18.7:9 है। फोन में स्नैपड्रैगन 845 प्रोसेसर है। फोटोग्राफी की बात करें तो इस फोन का फ्रंट कैमरा काफी दमदार है। सेल्फी के लिए 20 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा दिया गया है, जबकि रियर में एलईडी फ्लैश के साथ 12 मेगापिक्सल का सोनी सेंसर और 5 मेगापिक्सल के साथ सैमसंग सेंसर के दो कैमरे दिए गए हैं। वहीं रियर में फिंगरप्रिंट सेंसर भी दिया गया है।

Xiaomi Poco F1 कीमत

शाओमी के इस हैंडसेट के 6 जीबी रैम और64 जीबी स्टोरेज वेरिएंट की कीमत 20,999 रुपये है। वहीं, 6 जीबी रैम और128 जीबी स्टोरेज वेरिएंट की कीमत 23,999 और 8 जीबी रैम और 256 जीबी स्टोरेज वेरिएंट को 28,999 रुपये में खरीदा जा सकता है।

कनेक्टिविटी के लिए स्मार्टफोन में 4जी, वाईफाई 802.11 ए/बी/जी/एन/एसी, ब्लूटूथ 5.0, यूएसबी टाइप सी पोर्ट, जीपीएस/ एजीपीएस और ग्लोनास जैसे बेहतरीन फीचर दिए गए हैं। साथ ही फोन में फेस अनलॉक फीचर भी मौजूद है। हैंडसेट को तीन कलर ब्लैक, ब्लू और रोज रेड रंग में उतारा गया है।फोन में पावर के लिए 4000 एमएएच की बैटरी दी है। इसकी खासियत यह है कि 8 घंटे तक लगातार गेम खेल सकते हैं और 30 घंटे से ज्यादा फोन पर लगातार बात कर सकते हैं।

Published on:
25 Sept 2018 05:01 pm