मुरादाबाद

नहीं सुधर रहे योगी के अफसर, गोमांस का डर दिखाकर जानवरों की डाक्टर ले रही रिश्वत, वीडियो वायरल

महिला पशु चिकित्सक ग्रामीणों से गोमांस का डर दिखाकर रिश्वत मांग रही है।
2 min read
moradabad
नहीं सुधर रहे योगी के अफसर, गोमांस का डर दिखाकर जानवरों की डाक्टर ले रही रिश्वत, वीडियो वायरल

मुरादाबाद: सीएम योगी आदित्यनाथ के लाख दावों के बाद भी अफसर अपनी करतूतों में सुधार नहीं ला रहे हैं। कुछ ऐसा ही मामला एक बार फिर जनपद में सामने आया है। जिसमें महिला पशु चिकित्सक ग्रामीणों से गोमांस का डर दिखाकर रिश्वत मांग रही है। ये वीडियो तेजी से सोशल मीडिया पर वायरल हो गया। जिसके बाद पूरे महकमे में हड़कम्प मच गया। आनन फानन में डीएम राकेश कुमार सिंह ने मामले की जांच के आदेश दिए हैं।

एक हफ्ते पहले का मामला

वीडीओ के मुताबिक की एक सप्ताह पहले काशीपुर तिराहे पर पुलिस ने सक्टू नगला गांव निवासी एक युवक को पकड़ा था, जो घर में दावत के लिए पांच किलो मीट लेकर जा रहा था। पुलिस ने मीट को देखकर गोमांस होने का संदेह जताया। इस पर युवक ने रसीद दिखाकर बताया कि यह गोमांस नहीं बल्कि भैंस का मीट है, लेकिन पुलिस अफसर नहीं माने। उन्होंने मीट की जांच करने के लिए पशु चिकित्सक डॉ.सुमन को बुलाया। इस बीच युवक के गांव के कुछ लोग भी आ गए। काशीपुर तिराहे पर पशु चिकित्सक ने आते ही युवक और ग्रामीणों को धमकाने लगीं। कई बार समझाने के बाद भी पशु चिकित्सक नहीं मानी और मीट को गोमांस बताने में लगी रहीं। इस दौरान उसने रिश्वत की मांग कर डाली। इस पर ग्रामीण परेशान हो गए, लेकिन उन्होंने कहा कि हमें कुछ वक्त दें गांव से पैसा जमा करके लाते हैं।

चंदा करके लाये रकम

ग्रामीण चंदा करके पशु चिकित्सक डॉ सुमन को रिश्वत देने पहुंचे। इस दौरान एक व्यक्ति ने इस पूरे घटनाक्रम का वीडीओ बना लिया। वीडियो में पशु चिकित्सक खुलेआम यह कहते हुए दिख रही हैं कि अगर तय पर रकम नहीं दी तो घर आकर देनी पड़ेगी। ग्रामीण जब रुपये लेकर आते है तो वह अपने हाथों से रिश्वत की रकम को अपने पर्स में डाल लेती हैं। वहीं ग्रामीण भी उनको धन्यवाद देते हुए कहते हैं कि आप का शुक्रिया आप ने बड़ा काम कर दिया है।

जांच के आदेश

रिश्वत का वीडीओ देखने के बाद मुख्य पशु चिकित्साधिकारी डॉ बृजेश गुप्ता ने जांच के आदेश दिए हैं। यह मामला बेहतर गंभीर और संवेदनशील है। दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई करने के निर्देश दिए गए हैं।

उधार के बता रहीं रकम

वहीं उधर डॉ सुमन ने बताया कि मैंने 50 हजार रुपये उधार दिए थे, वही व्यक्ति लौटाने आया था। किसी से कोई रिश्वत नहीं ली थी।

Published on:
01 Jan 2019 06:20 pm
Also Read
View All
मेरठ छात्रा हत्याकांड: मंत्री भूपेंद्र चौधरी बोले- दोषियों को बख्शा नहीं जाएगा, समाजवादी पार्टी पर साधा निशाना

Moradabad News: प्रमोद कृष्णम का सपा पर हमला, कहा- अखिलेश की राजनीति विभाजन और ‘नमाजवाद’ पर केंद्रित

भूपेंद्र सिंह चौधरी का विपक्ष पर हमला, बोले- हिंदू धर्म और सनातन परंपरा को बदनाम करना ही सपा-कांग्रेस का एजेंडा

शिक्षकों को योगी सरकार का तोहफा, मुख्यमंत्री शिक्षक कैशलेस चिकित्सा योजना शुरू; मुरादाबाद में बांटे गए हेल्थ कार्ड

अयोध्या राम मंदिर चोरी मामले पर मुरादाबाद में कांग्रेस का प्रदर्शन, सख्त कार्रवाई की मांग