मुरैना

गणतंत्र दिवस: मेरी जान तिरंगा है, मेरी शान तिरंगा है, ईमान तिरंगा है….

मुरैना. 77वां गणतंत्र दिवस जिलेभर में हर्षोल्लास से मनाया गया। मुख्य समारोह एसएएफ ग्राउंड में हुआ, जहां कृषिमंत्री ऐदल सिंह कंषाना ने तिरंगा फहराया और मुख्यमंत्री के संदेश का वाचन किया। उन्होंने कलेक्टर लोकेश कुमार जांगिड़ और एसपी समीर सौरभ, आरआई रविकांत शुक्ला के साथ खुले वाहन में सशस्त्र सलामी ली और परेड का निरीक्षण […]

2 min read
Jan 28, 2026

मुरैना. 77वां गणतंत्र दिवस जिलेभर में हर्षोल्लास से मनाया गया। मुख्य समारोह एसएएफ ग्राउंड में हुआ, जहां कृषिमंत्री ऐदल सिंह कंषाना ने तिरंगा फहराया और मुख्यमंत्री के संदेश का वाचन किया। उन्होंने कलेक्टर लोकेश कुमार जांगिड़ और एसपी समीर सौरभ, आरआई रविकांत शुक्ला के साथ खुले वाहन में सशस्त्र सलामी ली और परेड का निरीक्षण किया।

मुख्य अतिथि द्वारा समारोह में उपस्थित नागरिकों का अभिवादन किया गया तथा बालक-बालिकाओं की हौसला अफजाई की गई।

परेड व झांकियों में इन्हें मिला सर्वोच्च स्थान

परेड प्रतियोगिता में पुलिस बल को प्रथम, एसएएफ की 5वीं बटालियन को द्वितीय तथा मप्र होमगार्ड को तृतीय पुरस्कार दिया गया। द्वितीय परेड में एनसीसी जूनियर आर्मी को प्रथम, एनसीसी नेवी वॉइज को द्वितीय तथा शौर्य दल को तृतीय स्थान प्राप्त होने पर शील्ड एवं प्रशस्ति पत्र प्रदान किए गए। वहीं निपुण भारत अभियान के तहत उल्लेखनीय कार्य करने पर शासकीय मिडिल स्कूल जौरी की प्राथमिक शिक्षक ममता गौर को कृषि मंत्री द्वारा सम्मानित किया गया। झांकियों में महिला एवं बाल विकास विभाग को प्रथम, जिपं मुरैना को द्वितीय तथा कृषि विभाग को तृतीय स्थान प्राप्त हुआ। सांस्कृतिक कार्यक्रम में जीडी हायर सेकेण्डरी स्कूल मुरैना प्रथम, शासकीय मॉडल उमावि द्वितीय एवं अशासकीय सरस्वती शिशु मंदिर तृतीय स्थान पर रहा।

कैलारस: सरकारी दफ्तरों, स्कूलों में हुए आयोजन, मिठाई भी बांटी

कैलारस नगर में भी गणतंत्र दिवस देशभक्ति वातावरण में मनाया गया। नगर परिषद कैलारस पर अध्यक्ष अंजना बंसल ने सीएमओ रामप्रकाश जगनेरिया, उपाध्यक्ष पार्षदों की मौजूदगी में तिरंगा फहराया। जनपद में अध्यक्ष सुनीता जाटव, तहसील में तहसीलदार नरेश शर्मा, नगर परिषद झुंडपुरा में अध्यक्ष मनीषा अनिल सोनी, उपाध्यक्ष यशकांत शर्मा, सीएमओ अशोक वाल्मीक, कृषि उपज मंडी में प्रशासक नरेश शर्मा तहसीलदार, सचिव अशोक कुमार, एसडीओपी कार्यालय पर एसडीओपी उमेश मिश्रा, कैलारस थाने पर टीआई वीरेश कुशवाह, एशियन स्कूल में संचालक राधाकृष्ण सिंघल, प्रधानाध्यापक नसीर मोहमद, स्वास्थ्य केंद्र पर बीएमओ डॉ. एसआर मिश्रा, बीआरसी कार्यालय में मुकेश शर्मा, बीईओ ऑफिस पर जयवीर सिंह जादौन, अग्रवाल सेवा सदन पर अग्रवाल महिला मंडल अध्यक्ष ऊषा मित्तल, दीनदयाल उपाध्याय पार्क में भाजपा मंडल अध्यक्ष कुलदीप सिंह ने ध्वजारोहण किया।

बानमोर: नगर परिषद में अध्यक्ष ने फहराया तिरंगा

कस्बे में गणतंत्र दिवस पर नगर परिषद कार्यालय में अध्यक्ष गीता लक्ष्मण जाटव ने झंडावंदन किया। नगर परिषद सीएमओ नरेश सेमिल ने मुख्यमंत्री के संदेश का वाचन किया। कार्यक्रम में 15 वार्डों के पार्षदों ने शामिल होकर अपने-अपने विचार रखें। सीएमओ नरेश सैमिल ने पार्षदों से नगर की विद्युत व्यवस्था एवं स्वच्छता पर सहयोग करने की अपील की। व्यापार मंडल अध्यक्ष सत्येंद्र सिंह राजपूत ने ध्वजारोहण किया।

अंबाह: युवाओं, बच्चे, बुजुर्ग, महिलाओं ने भी फहराया तिरंगा

अंबाह के पचासा मैदान में 77वां गणतंत्र दिवस मनाया गया। जनपद अध्यक्ष मधुरिमा तोमर ने झंडारोहण कर एनसीसी कैडेट्स द्वारा मार्च पास्ट की सलामी ली। इस दौरान स्व प्राची तोमर की स्मृति में मेधावी विद्यार्थियों को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया। एसडीएम रामनिवास सिकरवार ने गणतंत्र दिवस के महत्व पर प्रकाश डाला। एसडीएम रामनिवास सिकरवार ने एसडीएम कार्यालय, तहसीलदार गौतम ने तहसील कार्यालय, नपा में अध्यक्ष अंजलि जिनेश जैन ने सीएमओ शारिब कौसर, पार्षदों की मौजूदगी में तिरंगा फहराया। इसके अलावा जनपद में सीईओ देवेंद्र जैन, थाने में टीआई सतेंद्र सिंह कुशवाह, बीआरसी कार्यालय में आरएस सिकरवार, फूड विभाग में उमेश शर्मा, विधायक कार्यालय में एमएलए देवेंद्र सखवार, जिला कांग्रेस कार्यालय पर अध्यक्ष मधुराज तोमर, चौधरी वेयर हाउस पर गिर्राज चौधरी, अंबाह ब्लॉक कार्यालय पर अध्यक्ष शैलेंद्र शर्मा, ब्लॉक भाजपा कार्यालय पर अध्यक्ष सचिन गुप्ता, आप कार्यालय पर शिवदत्त शर्मा, महुआ कांग्रेस कार्यालय में अध्यक्ष शेरा तोमर, अमर शहीद सम्मान सेवा संघ कार्यालय में धर्मेंद्र तोमर, माथुर वैश्य शाखा महासभा कार्यालय पर अध्यक्ष हरेंद्र गुप्ता, सहकारी बैंक में मैनेजर विकास गुप्ता ने ध्वजारोहण किया।

Published on:
28 Jan 2026 07:34 pm
Also Read
View All

अगली खबर