मुंबई

मुंबईकरों के खाने का बढ़ेगा जायका, बारिश थमने से नासिक मंडी में बढ़ी पत्तेदार सब्जियों की सप्लाई

Nashik Mandi News: नासिक मंडी समिति के लोगों ने बताया कि पत्तेदार सब्जियों की नियमित आवक की तुलना में रविवार को 55 प्रतिशत पत्तेदार सब्जियां ज्यादा आई हैं। इससे बाढ़ के कारण प्रभावित सब्जियों की सप्लाई में सुधार आने की उम्मीद है।
less than 1 minute read
Jul 18, 2022
Mumbai Vegetables Price hike
बारिश से सब्जी की खेती को हुए नुकसान के बाद कीमतों में बढ़ोतरी

Mumbai Vegetable Market News: महाराष्ट्र में कई दिनों बाद रविवार को बारिश का जोर कम हुआ है। जिसके चलते राज्यभर में सब्जियों की अवाक में बड़ा इजाफा देखने को मिल रहा है। नतीजतन शहरी इलाकों में ताजा सब्जियों की सप्लाई बढ़ी है। इसी क्रम में नासिक मंडी में पत्तेदार सब्जियों (Leafy Vegetables) की आवक 50 फीसदी से ज्यादा बढ़ गयी है।

नासिक मंडी समिति के लोगों ने बताया कि पत्तेदार सब्जियों की नियमित आवक की तुलना में रविवार को 55 प्रतिशत पत्तेदार सब्जियां ज्यादा आई हैं। इससे बाढ़ के कारण प्रभावित सब्जियों की सप्लाई में सुधार आने की उम्मीद है। यह भी पढ़े-Maharashtra Rains: विदर्भ में 24 घंटे से हो रही मूसलाधार बारिश, कई गांव जलमग्न, स्कूल-कॉलेजों में छुट्टी घोषित

नासिक मंडी में हर रोज नासिक शहर से लगे क्षेत्रों म्हसरुल, आडगाव, मखमलाबाद और सुरगाना, पेठ, करंजलि, निफाड, सिन्नर तालुका से सब्जियां आती है। जहां से इन्हे मुंबई के साथ-साथ अहमदाबाद जैसे बड़े शहरों में भेजा जाता है। नासिक के पत्तेदार सब्जियों की राज्य के शहरी इलाकों में काफी डिमांड है।

करीब हफ्तेभर चली मूसलाधार बारिश की वजह से सब्जियों की सप्लाई चैन बुरी तरह प्रभावित हुई थी, जिससे शहरों के साथ ही ग्रामीण इलाकों में भी हरी सब्जियों के भाव बढ़ गए थे।

बारिश थमने से नासिक मंडी में धनिया, मेथी, प्याज के पत्ते जैसी हरी सब्जियां सबसे ज्यादी आईं है। यहां से अब कुल पत्तेदार सब्जियों में से 40 प्रतिशत गुजरात और 40 प्रतिशत मुंबई में सप्लाई होगी, जबकि शेष 20 प्रतिशत स्थानीय बाजारों में बेचा जाएगा।

Published on:
18 Jul 2022 03:57 pm