24 अगस्त 2026,

सोमवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

‘द ट्रेटर्स 2’ में हुई मैच फिक्सिंग? पारुल गुलाटी को खुफिया जानकारी दे रहा था शख्स? को-कंटेस्टेंट्स ने लगाए आरोप

The Traitors 2 Controversy: प्राइम के शो 'द ट्रेटर्स 2' को लेकर अब भारी बवाल मच गया है। अब शो की कंटेस्टेंट पारुल गुलाटी पर उनके को-कंटेस्टेंट्स आरोप लगा रहे हैं।
3 min read
Google source verification
The Traitors 2 Controversy

The Traitors 2 Controversy (फोटो सोर्स- Instagram/primevideo)

The Traitors 2 Controversy: रियलिटी शो 'द ट्रेटर्स 2' इन दिनों अपने गेम और कंटेस्टेंट्स की रणनीतियों से ज्यादा विवादों को लेकर चर्चा में है। शो से हाल ही में बाहर हुईं पारुल गुलाटी की गेमप्ले पर अब उनकी साथी कंटेस्टेंट्स ने गंभीर सवाल खड़े किए हैं। क्रिस्टल डिसूजा और शाहनील गिल ने आरोप लगाया है कि पारुल को गेम के बाहर से ऐसी जानकारी मिल रही थी, जिससे उन्हें बार-बार ट्रेटर्स की पहचान करने में मदद मिल रही थी। हालांकि, ये आरोप फिलहाल कंटेस्टेंट्स के दावों तक सीमित हैं और पारुल की ओर से इन आरोपों पर प्रतिक्रिया सामने नहीं आई है।

शुरुआत से ही पारुल की ‘गट फीलिंग’ ने चौंकाया

‘द ट्रेटर्स 2’ के शुरुआती एपिसोड्स में पारुल गुलाटी ने कुछ ऐसे अनुमान लगाए थे, जिन्होंने बाकी खिलाड़ियों को हैरान कर दिया था। उन्होंने हरमन पर ट्रेटर होने का शक जताया था और यहां तक कह दिया था कि अगर उनका अनुमान गलत निकला तो वह अपने बिजनेस को बंद करने तक का फैसला ले सकती हैं।

इसके बाद पारुल ने क्रिस्टल डिसूजा को लेकर भी इसी तरह का शक जाहिर किया। उनके लगातार सही साबित होते अनुमानों को देखकर कुछ दर्शकों ने उनकी समझ और गेम पढ़ने की क्षमता की तारीफ की, जबकि कुछ लोगों को उनकी ‘गट फीलिंग’ असामान्य रूप से सटीक लगी।

क्रिस्टल डिसूजा ने उठाए सवाल

अब क्रिस्टल डिसूजा ने सोशल मीडिया पर एक वीडियो के जरिए इस पूरे मामले पर अपनी नाराजगी जाहिर की। उनका कहना है कि अगर किसी कंटेस्टेंट को गेम से बाहर की जानकारी मिलती है तो यह बाकी खिलाड़ियों के साथ नाइंसाफी है।

क्रिस्टल ने बताया कि जब पारुल ने उन पर ट्रेटर होने का शक किया था, तब उन्होंने उनसे इसके पीछे ठोस वजह पूछी थी। लेकिन उन्हें दिए गए कारण संतोषजनक नहीं लगे। उन्होंने यह सवाल भी उठाया कि किसी के रोने या न रोने को ट्रेटर होने का आधार कैसे माना जा सकता है। क्रिस्टल के मुताबिक, अब जब उन्हें कथित जानकारी मिलने की बात पता चली है, तो पारुल के आत्मविश्वास को लेकर उनके मन में और भी सवाल पैदा हो गए हैं।

शाहनील गिल ने बताया ‘मैच फिक्सिंग’ जैसा मामला

शहनील गिल ने भी इस विवाद पर खुलकर बात की और पूरे घटनाक्रम को ‘मैच फिक्सिंग’ जैसा बताया। उन्होंने शो के दौरान कंटेस्टेंट्स के साथ रहने वाले ‘शैडो’ सिस्टम का जिक्र किया।

शाहनील के अनुसार, हर कंटेस्टेंट के साथ प्रोडक्शन की ओर से एक व्यक्ति मौजूद रहता है, जो उसकी रोजमर्रा की जरूरतों का ध्यान रखता है। उन्होंने आरोप लगाया कि कथित तौर पर किसी कंटेस्टेंट के शैडो को पैसे देकर गेम से जुड़ी जानकारी हासिल की गई।

उनका दावा है कि अगर ऐसा हुआ है तो इससे यह समझने में मदद मिलती है कि पारुल के कई अनुमान इतने सटीक कैसे साबित हो रहे थे। शाहनील ने कहा कि बाकी खिलाड़ियों को लगता था कि पारुल के पास कोई असाधारण ‘छठी इंद्रिय’ है, लेकिन अब उन्हें शक है कि इसके पीछे कोई दूसरा स्रोत हो सकता है।

‘ट्रेटर्स ही सबसे ईमानदारी से खेल रहे थे?’

शाहनील ने इस कथित घटना को लेकर यह भी सवाल उठाया कि अगर निर्दोष खिलाड़ियों को गेम से बाहर की जानकारी नहीं मिल रही थी, जबकि किसी एक खिलाड़ी को कथित तौर पर ऐसी जानकारी मिल रही थी, तो पूरा खेल ही असंतुलित हो जाता है।

उन्होंने कहा कि शो में मौजूद सभी कंटेस्टेंट्स अपनी रणनीति, समझ और अंदाजे के दम पर ट्रेटर्स को पकड़ने की कोशिश कर रहे थे। ऐसे में किसी भी बाहरी जानकारी का इस्तेमाल पूरे फॉर्मेट की निष्पक्षता पर सवाल खड़ा कर सकता है।

पारुल की ओर से जवाब

पारुल गुलाटी का ‘द ट्रेटर्स 2’ से सफर खत्म हो चुका है, लेकिन अब उनकी गेमप्ले को लेकर नई बहस शुरू हो गई है। क्रिस्टल डिसूजा और शाहनील गिल के आरोपों के बाद अब पारुल ने भी अपनी ओर से इस पर जवाब दे दिया है। पारुल ने सोशल मीडिया पर तस्वीर पोस्ट करते हुए कहा कि वो पहले भी इनोसेंट थीं और अब भी इनोसेंट हैं।