इस बार 'रोडीज' के 21वें सीजन 'रोडीज: रीबर्थ' में एक बड़ा फॉर्मेट बदलाव भी देखने को मिल रहा है। इस सीजन में प्रिंस नरूला, नेहा धूपिया और निखिल चिनपा जैसे ओजी गैंग लीडर्स अलग-अलग व्यक्तिगत गैंग का नेतृत्व करने के बजाय दो मेगा टीमों के रूप में प्रतिस्पर्धा कर रहे हैं। उनके साथ इस रोमांचक सफर में अभिषेक मल्हान (फुकरा इंसान), बानी जे और बसीर अली भी जुड़ गए हैं।