24 अगस्त 2026,

सोमवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

मुंबई: सगाई तोड़ी तो प्रेमिका ने लड़के को ड्रग्स केस में फंसाया! पुलिस की रेड के बाद खुद फंसी

Mumbai News: मुंबई के साकीनाका इलाके में सोशल मीडिया से शुरू हुई प्रेम कहानी तब नफरत में बदल गई। जब शादी टूटने से नाराज युवती ने युवक के घर ड्रग्स पार्टी की झूठी खबर देकर पुलिस को भेजा, लेकिन जांच में आरोप गलत निकले और पुलिस ने युवती के खिलाफ ही मामला दर्ज कर लिया।
2 min read
Google source verification

मुंबई

image

Dinesh Dubey

Aug 24, 2026

Social Media Love Story crime

प्रतीकात्मक तस्वीर (AI Image)

Love Crime News: मुंबई के साकीनाका इलाके में एक हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है, जहां सोशल मीडिया पर हुई दोस्ती के बाद प्यार और सगाई तक पहुंचे रिश्ते का खौफनाक अंजाम देखने को मिला। प्रेमिका की हिंसक आदतों और फिजूल की जिद से परेशान होकर युवक ने सगाई तोड़ दी। इससे आगबबूला हुई युवती ने युवक को सबक सिखाने के लिए पुलिस को उसके घर में ड्रग्ज पार्टी होने की फर्जी खबर दे दी। हालांकि, पुलिस की छानबीन में सच सामने आ गया। इसके बाद पुलिस ने युवती के खिलाफ ही मामला दर्ज कर लिया।

जिद कम करने के लिए की थी सगाई, पर...

मिली जानकारी के मुताबिक, मूल रूप से बीकानेर का रहने वाला युवक साकीनाका में रहता है। सोशल मीडिया के जरिए उसकी पहचान तेलंगाना की रहने वाली दीपा (बदला हुआ नाम) से हुई थी। धीरे-धीरे दोनों की दोस्ती प्यार में बदल गई। युवक को बाद में दीपा के व्यवहार को लेकर परेशानी होने लगी। आरोप है कि वह अपनी छोटी-बड़ी कई जिद पूरी करने के लिए दबाव बनाती थी। जिद पूरी नहीं होने पर वह जान देने की धमकी देती और खुद को नुकसान पहुंचाती थी।

युवक को उम्मीद थी कि शादी के बाद उसका व्यवहार बदल जाएगा। दोनों परिवारों की सहमति से शादी करने का फैसला लिया गया और दो साल पहले उनकी दिल्ली के एक हॉल में सगाई हुई।

सगाई के बाद बढ़ गई परेशानी

सगाई के बाद भी दीपा का कथित रूप से जिद्दी व्यवहार कम नहीं हुआ, बल्कि और बढ़ गया। इसी साल जून महीने में युवक के कुछ दोस्त उसके घर आए थे। इसकी जानकारी मिलने के बाद दीपा ने कथित तौर पर दोस्तों को जबरन घर से बाहर निकाल दिया। इस घटना से नाराज युवक ने शादी तोड़ने का फैसला किया। हालांकि, शादी टूटने से दीपा बेहद नाराज हो गई और उसने युवक से बदला लेने की ठानी।

'घर में ड्रग्स पार्टी चल रही है', पुलिस को किया फोन

इसी नाराजगी के बीच 13 अगस्त को युवक के कुछ दोस्तों के घर आने की जानकारी दीपा को मिली। आरोप है कि उसने पुलिस कंट्रोल रूम को फोन कर युवक के घर में ड्रग्स पार्टी चलने और वहां नशीले पदार्थों का सेवन किए जाने की झूठी सूचना दी। सूचना मिलने के बाद पुलिस टीम युवक के घर पहुंची और तलाशी ली। हालांकि, पुलिस को वहां न तो कोई ड्रग्स मिला और न ही ऐसी कोई पार्टी चलती हुई मिली। जांच के दौरान पुलिस को पता चला कि दीपा ने कथित तौर पर गलत जानकारी देकर पुलिस को कार्रवाई के लिए भेजा था। इसके बाद पुलिस ने उसके खिलाफ मामला दर्ज कर लिया। फिलहाल इस पूरे मामले की जांच चल रही है।

बड़ी खबरें

View All

मुंबई

महाराष्ट्र न्यूज़

ट्रेंडिंग