24 अगस्त 2026,

सोमवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

‘जन गण मन’ सुनते ही भूमि पेडनेकर ने छोड़ा रेड कार्पेट, अटेंशन में खड़ी हुईं तो फैंस बोले- ‘वेल डन’

Bhumi Pednekar viral video: मुंबई इवेंट में पैपराजी के लिए पोज दे रहीं भूमि पेडनेकर ने 'जन गण मन' बजते ही फोटोशूट रोक दिया और सम्मान में अटेंशन की मुद्रा में खड़ी हो गईं। उनका वीडियो वायरल है।
2 min read
Google source verification
Bhumi Pednekar viral video

'जन गण मन' सुनते ही भूमि पेडनेकर ने छोड़ा रेड कार्पेट (IMDb)

Bhumi Pednekar national anthem: बॉलीवुड एक्ट्रेस भूमि पेडनेकर का एक वीडियो सोशल मीडिया पर चर्चा में है। मुंबई के एक इवेंट में भूमि रेड कार्पेट पर पैपराजी के लिए पोज दे रही थीं, तभी नेशनल एंथम 'जन गण मन' बजने लगा। राष्ट्रगान की आवाज सुनते ही एक्ट्रेस ने तुरंत फोटो के लिए पोज देना बंद कर दिया और रेड कार्पेट से हट गईं। उनका ये अंदाज सोशल मीडिया यूजर्स को काफी पसंद आया है।

'एक सेकंड, नेशनल एंथम'

भूमि पेडनेकर रविवार, 23 अगस्त को मुंबई में एक इवेंट में पहुंची थीं। इस दौरान वो रेड कार्पेट पर फोटोग्राफर्स के लिए पोज दे रही थीं। तभी वहां नेशनल एंथम बजना शुरू हुआ।

भूमि ने तुरंत पैपराजी से कहा, 'एक सेकंड, नेशनल एंथम' इसके बाद वह रेड कार्पेट से एक तरफ हट गईं और सम्मान में अटेंशन की मुद्रा में खड़ी हो गईं। राष्ट्रगान खत्म होने के बाद वह दोबारा रेड कार्पेट पर लौटीं और पैपराजी के लिए पोज देने लगीं।

सोशल मीडिया पर छा गया वीडियो

भूमि का ये पल कैमरे में रिकॉर्ड हो गया, जिसका वीडियो अब सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। वीडियो सामने आने के बाद कई यूजर्स ने राष्ट्रगान के दौरान सम्मान दिखाने के लिए एक्ट्रेस की तारीफ की।

एक यूजर ने भूमि के इस जेस्चर की तारीफ करते हुए लिखा कि बहुत कम लोग इस बात को समझ सकते हैं। वहीं दूसरे यूजर ने कमेंट किया, 'उनका सम्मान।' कई अन्य यूजर्स ने भी भूमि के इस अंदाज को 'रिस्पेक्ट' और 'वेल डन' बताया। भूमि ने फिलहाल इस वायरल वीडियो को लेकर अलग से कोई बयान नहीं दिया है। हालांकि, वीडियो में नजर आए उनके इस जेस्चर की सोशल मीडिया पर जमकर तारीफ हो रही है।

'दलदल' में नजर आई थीं भूमि

वर्कफ्रंट की बात करें तो भूमि पेडनेकर को आखिरी बार साइकोलॉजिकल क्राइम थ्रिलर सीरीज 'दलदल' में देखा गया था। यह सीरीज विष धमीजा के बेस्टसेलिंग नॉवेल 'भिंडी बाजार' पर आधारित है। प्राइम वीडियो पर रिलीज हुई इस सीरीज में भूमि ने डीसीपी रीता फरेरा का किरदार निभाया था।

इससे पहले वह साल 2025 में रिलीज हुई फिल्म 'मेरे हस्बैंड की बीवी' में अर्जुन कपूर और रकुल प्रीत सिंह के साथ नजर आई थीं। हालांकि, फिल्म बॉक्स ऑफिस पर खास असर नहीं छोड़ पाई थी।