
Ketan Agarwal Murder Case : पुणे के चर्चित केतन अग्रवाल मर्डर केस में हर दिन कोई न कोई नया खुलासा हो रहा है। अब पुलिस जांच में पता चला है कि केतन अग्रवाल की मंगेतर सिया गोयल की कथित तौर पर पहले ही शादी हो चुकी थी। इस नए खुलासे के बाद एक फिर केस को नाटकीय मोड़ ला दिया है। बता दें कि पुलिस ने हाल ही में सिया के मोबाइल फोन से डिलीट किया जा चुका डेटा रिकवर कर लिया था। पुलिस को जांच में पता चला कि सिया गोयल और उसका प्रेमी चेतन चौधरी कई बार इशारों और कोड वर्ड में बातचीत करते थे।
न्यूज 18 मराठी की रिपोर्ट के मुताबिक, पुणे पुलिस की जांच में यह बात सामने आई है कि आरोपी सिया गोयल और उसके कथित प्रेमी चेतन चौधरी ने चार करीब चार महीने पहले ही गुपचुप तरीके शादी कर ली थी। परिवारों के डर से दोनों ने इस शादी को पूरी तरह गुप्त रखा था। बताया जा रहा है कि यह खुलासा उनके मोबाइल फोन से बरामद व्हाट्सएप चैट और डिजिटल डेटा की पड़ताल के बाद मिली है।
रिपोर्ट में पुलिस ने बताया कि केतन अग्रवाल को मौत के घाट उतारने की पहली नाकाम कोशिश 14 जून को ही कर ली गई थी। लेकिन ऐन वक्त पर सिया की हिम्मत जवाब दे गई। इसके बाद उसने चेतन चौधरी को व्हाट्सएप पर मैसेज भेजा "मुझमें अकेले यह करने की हिम्मत नहीं है, तुम भी आ जाओ… हम दोनों मिलकर उसे खाई से नीचे धकेल देंगे।" गौरतलब है कि केतन अग्रवाल को कथित तौर पर 18 जून को लोहागढ़ किले से धक्का देकर मार दिया गया था। पुलिस ने इस मामले में सिया गोयल और चेतन चौधरी को गिरफ्तार किया है।
वहीं इससे पहले पुलिस के हाथ लगी स्नैपचैट चैट के मुताबिक, 24 और 25 मई की बातचीत में सिया अपनी एक दोस्त से आधार कार्ड की फोटो भेजने के लिए कहती है। चैट में सिया लिखती है, 'आधार भेजो, शादी के लिए टिकट बुक करनी है… जो शादी नहीं होने वाली है, फिर भी भेज दो।' इसके जवाब में उसकी दोस्त लिखती है कि उसने आधार की कॉपी व्हाट्सऐप पर भेज दी है। फिलहाल पुलिस उस दोस्त की पहचान और इस बातचीत के उद्देश्य की भी जांच कर रही है।