मुंबई

तीन बड़े परिसरों का पुनर्विकास करेगी म्हाडा

मोती लाल नगर, विक्र्रोली, कन्नमवार नगर में शुरू होगा पुनर्वसन का कार्य
2 min read
Jun 20, 2019
patrika mumbai
तीन बड़े परिसरों का पुनर्विकास करेगी म्हाडा

मुंबई. म्हाडा अब अपनी इमारतों का खुद ही पुनर्विकास करेगी। यह योजना मोती लाल नगर, विक्रोली, कन्नमवार नगर सोसायटी से शुरू होगी। इससे म्हाडा को अतिरिक्त घर मिल सकेंगे, जिससे मुंबईकारों के अपने घर का सपना साकार होगा। महामुंबई में म्हाडा की हजारों इमारतें हैं, जिनमें से सैकड़ों बिल्डिंगें बेहद जर्जर अवस्था में है। इमारत के पुनर्विकास की इच्छा के बावजूद, विभिन्न स्थितियों और कानूनी अड़चन से पुनर्विकास नहीं हो पा रहा है। सोसायटी में आपसी रंजिश के कारण पुनर्विकास प्रक्रिया में विलंब हो जाता है। विकास नियंत्रण (डीसीआर) 33 (5) के नियमों के अनुसार, म्हाडा ऐसी इमारतों का पुनर्विकास करेगी।

डेवलपर की भूमिका में आएगा म्हाडा
म्हाडा अध्यक्ष उदय सामंत के अनुसार के नेतृत्व में पुनर्विकास के लिए नीतिगत निर्णयों के संबंध में म्हाडा प्राधिकरण के नेतृत्व में एक समिति का गठन किया गया है। समिति को यह तय करने का अधिकार होगा कि ट्रांजिट कैंप के लिए निवासियों को कितना किराया मिलेगा, धनराशि का कितना भुगतान करना होगा, पुनर्विकास के लिए दिशा-निर्देश बनाने होंगे और पुनर्विकास के दौरान निवासियों को कौन सी सुविधाएं दी जाएंगी। पर्याप्त जगह न होने के चलते म्हाडा के पास घर उपलब्ध नहीं हो पा रहे हैं। इन बातों को ध्यान में रखते हुए म्हाडा अब घरों के भविष्य के लिए पुनर्विकास (डेवलपर) की भूमिका में आ रही है।


15 प्रतिशत अधिक कारपेट एरिया मिलेगा
महामुंबई स्थित गोरेगांव में 128 एकड़ जमीन पर फैले मोतीलाल नगर में 225 वर्ग फीट क्षेत्र में 3,628 घर हैं। हालांकि कुछ वर्ष पूर्व एचडीआईएल की ओर से म्हाडा को मोतीलाल नगर में एक हजार 561 घर और 14 हजार 980 घर विरार में देने का प्रस्ताव दिया गया था। हालांकि अब इस क्षेत्र में म्हाडा ही पुनर्विकास करेगी, जिसमें नए नियम के तहत अब लोगों को 15 प्रतिशत अधिक कारपेट एरिया के क्षेत्रफल वाले घर उपलब्ध होंगे।

लोगों के फंसने का भय कम
वहीं म्हाडा बोर्ड अध्यक्ष मधु चव्हाण की मानें तो मोतीलाल नगर और विक्रोली कन्नमवार नगर के निवासियों ने म्हाडा को पुनर्विकास के लिए एक प्रस्ताव दिया है। वहीं देखा गया है कि अधिकतर निजी डेवलपर्स निवासियों से बड़े-बड़े झूठे वादे करते हैं, जिसके चलते परियोजना कई वर्षों तक पूरी ही नहीं हो पाती है। इसलिए अब म्हाडा ऐसी कॉलोनियों का पुनर्विकास करेगी और लोगों को समय पर घर उपलब्ध कराएगी।

Published on:
20 Jun 2019 07:07 am
Also Read
View All
शिवसेना नेता रमेश म्हात्रे की गिरफ्तारी के बाद पीड़ित डॉक्टरों का इस्तीफा, कहा- गुंडे नजर रख रहे, डर लग रहा

‘अब कहां गई वो मलिष्का?’: मुंबई की बदहाली पर राज ठाकरे का तंज; देवेंद्र फडणवीस और राम मंदिर दान चोरी पर भी राज्य सरकार को घेरा

‘कहीं कोई देश विरोधी कंटेंट तो नहीं’ ,’Satluj Controversy’ के बीच CBFC मेंबर ने बताया, कैसे मिलता है सर्टिफिकेट

महाराष्ट्र में Rapido-Ola-Uber बाइक टैक्सी पर सख्ती, मंत्री बोले- राज्य में 4.5 लाख गाड़ियां अवैध, 1 अगस्त से रोज देना होगा शुल्क

हिंदी में भाषण देने पर फडणवीस पर भड़के राज ठाकरे, कहा- दिल्ली हाई कमान को खुश कर रहे मुख्यमंत्री!