मुंबई

Pune News: खाई में गिर कर पेड़ पर अटक गया, फिर ऐप्पल वॉच ने ऐसे बचाई युवक की जान; जानें पूरा मामला

महाराष्ट्र के पुणे जिले से एक हैरान कर देने वाला मामला सामने आ रहा हैं। एक बार फिर ऐप्पल वॉच ने पुणे के एक युवक की जान बचाई है। इसके लिए युवक ने मेल कर ऐप्पल वॉच के सीईओ को धन्यवाद कहा है। टिम कूक ने युवक के मेल का जवाब भी दिया है।

2 min read
Nov 16, 2022
smart_watch.jpg
Smart Watch

महाराष्ट्र के पुणे जिले में एप्पल वॉच ने एक युवक की जान बचाई है। पुणे के रहने वाले 17 साल के इस युवक ने खुद इसकी जानकारी दी है। इस लड़के ने बताया है कि जब वह बुरी तरह से जख्मी हालत में पड़ा था तब उसने एप्पल वॉच से अपने दोस्तों को कॉल कर बुलाया। दोस्तों ने आकर उसे बचा लिया। स्मित मेठा नाम के इस लड़के ने अपने साथ हुई यह घटना मेल कर एप्पल के सीईओ टिम कूक से भी शेयर की। टिम कूक ने उसे जवाब भी दिया।

मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक स्मित मेठा ने मेल कर टिम कूक को बताया कि लोनावला इलाके में ट्रेकिंग के दौरान वह पहाड़ी से फिसल कर गिर गया। इससे वह खाई में गिर गया। जिसकी वजह से उसे काफी चोटें भी लगी। उसने फौरन अपने एप्पल वॉच से अपने दोस्तों को कॉल कर बुला लिया। उनके दोस्तों ने आकर उसे बचा लिया। इसके लिए उसने टिम कूक को धन्यवाद दिया हैं। टिम कूक ने भी उसके मेल का जवाब भी दिया और उसके धन्यवाद के बदले आभार व्यक्त किया हैं। यह भी पढ़े: Maharashtra News: श्रद्धा मर्डर केस पर बोले CM एकनाथ शिंदे, कहा- आरोपी को मिले कड़ी सजा

बता दें कि स्मित मेठा ने बताया कि यह घटना 11 जुलाई की है। वह पुणे के अपने घर से तीन दोस्तों के साथ लोनावला ट्रेकिंग के लिए गया था। बारिशका मौसम था जिसकी वजह से चट्टानों में चिकनाहट मौजूद थी। इसके चलते वापस उतरते समय उसके पैर फिसल गए और वह 130 से 150 फीट गहरी खाई में जाकर गिर गया। गिरते समय एक पेड़ की टहनी और चट्टान पर टिक गया। इस दौरान स्मित मेठा को गंभीर चोटें आई।

एप्पल वॉच काम आया: स्मित मेठा खुद उठ पाने की परिस्थिति में नहीं था। अचानक उसे महसूस हुआ कि उसका फोन उसके दोस्त के बैग में रह गया है। लेकिन सौभाग्य से उसके एप्पल वॉच में नेटवर्क चालू था। उसने वॉच की मदद से अपने परिवार और दोस्तों को कॉल किया। उन लोगों ने आकर उसे बचाया और वहां से लेकर बाहर आए। स्मित मेठा ने बताया कि मुझे लगता है कि मैं आज जिंदा हूं तो इस वजह से क्योंकि मेरे पास सेलुलर एप्पल वॉच मॉडल है। इस वॉच ने मुझे सही समय पर फोन ना होते हुए भी अपने परिवार और दोस्तों से कनेक्ट करवा दिया।

Published on:
16 Nov 2022 08:51 pm