11 जून 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

BJP से दूरी, NEET पेपर लीक पर खुलकर बोले एल्विश यादव ट्रोल्स को दिया जवाब

Elvish Yadav Clarifies His Political Stance: एल्विश यादव ने हाल ही में भाजपा से दूरी बनाए रखने और NEET पेपर लीक मामले पर खुलकर अपनी बात रखी है, जो सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रही है।

2 min read
Google source verification
Elvish Yadav

Elvish Yadav (this photo from x:@ElvishYadav)

Elvish Yadav Clarifies His Political Stance: सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर और बिग बॉस OTT विजेता एल्विश यादव इन दिनों 2 मोर्चों पर सफाई देते नजर आए हैं। एक तरफ उन पर BJP सपोर्टर होने के आरोप लग रहे थे तो दूसरी तरफ NEET पेपर लीक पर चुप रहने का इल्जाम था। एल्विश ने अब दोनों पर बेबाकी से जवाब दिया।

एल्विश यादव का बयान- मैं BJP सपोर्टर नहीं हूं

एल्विश यादव ने साफ कहा कि उनका किसी भी राजनीतिक दल से कोई व्यक्तिगत लगाव नहीं है। साथ ही, एल्विश यादव ने ये भी याद दिलाया कि BJP नेता मेनका गांधी ने ही उनके खिलाफ सांप के जहर का वो केस दर्ज करवाया था जिसे वो फर्जी बताते हैं। उनका कहना था कि वो सही और गलत के आधार पर किसी मुद्दे का सपोर्ट करते हैं न कि राजनीतिक जुड़ाव के आधार पर। एल्विश ने ये भी कहा कि वो छात्रों और उनकी असली समस्याओं का समर्थन करते हैं लेकिन जो लोग छात्र आंदोलन की आड़ में भारत विरोधी एजेंडा चलाते हैं उनका हमेशा विरोध करेंगे।

NEET पेपर लीक पर एल्विश ने कहा

एल्विश यादव ने NEET पेपर लीक पर चुप्पी के आरोप का जवाब देते हुए बताया कि उन्होंने दो साल पहले भी इस मुद्दे पर आवाज उठाई थी। उनका कहना था कि इस मामले में शामिल हर शख्स की जांच होनी चाहिए चाहे उसका पद कुछ भी हो।
बता दें, एल्विश ने बेबाकी से कहा, "इस्तीफे होने चाहिए। कोई भी व्यक्ति, पद छात्रों के हितों और शिक्षा व्यवस्था की ईमानदारी से ऊपर नहीं होना चाहिए।" उन्होंने ये भी कहा कि अगर किसी मंत्री के इस्तीफे से जवाबदेही तय होती है और भविष्य में ऐसी घटनाएं रोकी जा सकती हैं तो ऐसा जरूर होना चाहिए।

इतना ही नहीं, एल्विश यादव ने अपने बात को आगे बढ़ाते हुए कहा, "आप जो अपनी बात में फिट बैठे उसे सपोर्ट करते हो, उस देश पर हमला करते हो जिसके बारे में बात बंद नहीं कर सकते और फिर सोचते हो कि लोग आपको सीरियसली क्यों नहीं लेते, तो इस पर सोचिए।"