मुंबई

रिटर्न गिफ्ट को तौर पर दूल्हे ने पूरे गांव को दे दिया 34.6 करोड़ रुपये का अनोखा तोहफा, महाराष्ट्र की इस शादी की हर तरफ हो रही चर्चा

Maharashtra Wedding News: महाराष्ट्र में एक दूल्हे ने शादी के रिटर्न गिफ्ट के तौर पर पूरे गांव के 3465 लोगों को 1-1 लाख रुपये का दुर्घटना बीमा कवर दिलाया। 34.6 करोड़ रुपये की इस अनोखी पहल की हर तरफ चर्चा हो रही है।
2 min read
May 26, 2026
Unique Wedding Return Gift
प्रताकत्मक तस्वीर

Unique Wedding Return Gift: महाराष्ट्र के मराठवाड़ा इलाके में शादियां आमतौर पर धूमधाम, रिश्तेदारों की भीड़ और पारंपरिक रस्मों के लिए जानी जाती हैं। नांदेड़ जिले के कंधार तहसील के बहादरपुरा गांव में 20 मई को हुई एक शादी भी कुछ ऐसी ही थी, जिसमें हजारों लोग शामिल हुए थे। लेकिन इस शादी की असली चर्चा न तो शानदार सजावट की वजह से हुई और न ही बड़े भोज की वजह से। इस शादी में चर्चा का कारण दूल्हे सिद्धेश्वर पेठकर और उनके परिवार का एक अनोखा फैसला बना। उन्होंने शादी में रिटर्न गिफ्ट के तौर पर मिठाई की जगह पूरे गांव के 3,465 लोगों को एक-एक लाख रुपये का दुर्घटना बीमा कवर उपहार में दिया। यही वजह है कि यह शादी चर्चा में बनी हुई है।

ग्राम पंचायत के जरिए तैयार किया गया पूरा प्लान

जानकारी के अनुसार पेठकर परिवार ने ग्राम पंचायत के जरिए एक ग्रुप दुर्घटना बीमा पॉलिसी खरीदी। इसके लिए गांव की वोटर लिस्ट का इस्तेमाल किया गया। परिवार की कोशिश थी कि गांव का हर पात्र व्यक्चि इस योजना हिस्सा बने और कोई भी व्यक्ति इसके फायदे से वंचित न रह जाए। इसका फायदा यह हुआ कि किसी भी व्यक्ति को अलग से आवेदन या दस्तावेज जमा करने नहीं पड़े।

सिद्धेश्वर पेठकर का क्या है कहना?

मराठवाड़ा के कई गांवों में अक्सर सांप के काटने, बिजली गिरने और खेती-किसानी के दौरान हादसों की खबरें सामने आती रहती हैं। ऐसे हादसों के बाद कई परिवारों पर आर्थिक बोझ बढ़ जाता है, क्योंकि ज्यादातर लोगों के पास किसी तरह का बीमा नहीं होता। इसी बात को ध्यान में रखते हुए पेठकर परिवार ने यह अनोखी पहल की। दूल्हे सिद्धेश्वर पेठकर का कहना है कि उनका मकसद नाम कमाना या वाहवाही लूटना नहीं है। उनके लिए गांव के लोगों का प्यार और आशीर्वाद ही सबसे बड़ी बात है।

पूरे क्षेत्र में हो रही चर्चा

करीब 4,500 मेहमानों वाली इस शादी की चर्चा अब पूरे इलाके में हो रही है। गांव के रहने वाले मोहन शेकापुरे ने कहा कि उन्हें ऐसा लगा जैसे पूरे गांव को शगुन में सुरक्षा का एक बड़ा तोहफा मिल गया हो। वहीं, सरपंच बालिराम पेठकर ने भी इस पहल को बेहद खास बताया। उनका कहना है कि शादियों में लोग आमतौर पर मिठाई या गिफ्ट बांटते हैं, लेकिन यहां एक परिवार ने पूरे गांव को सुरक्षा देने का काम किया है। फिलहाल यह बीमा कवर एक साल तक मान्य रहेगा।

Updated on:
26 May 2026 10:40 am
Published on:
26 May 2026 10:23 am
Also Read
View All
‘हर हफ्ते 50 लाख कमाता हूं’, कुशाल टंडन के दावे पर वृद्धि पटवा का बड़ा खुलासा, बोलीं- ‘मुझे क्या फर्क पड़ता है’

लोकतंत्र और भ्रष्टाचार के काले सच से रूबरू कराएंगी ये 7 फिल्में, ‘नायक’ और ‘न्यूटन’ भी लिस्ट में शामिल

‘धुरंधर’ फेम अभिनेत्री आयशा खान को पुलिस ने किया डीटेन, प्रदर्शन में लेना चाहती थीं हिस्सा, बोलीं- मैं सिर्फ खड़ी हुई थी

‘छात्रों की लड़ाई सही, लेकिन राजनीति से रहें दूर’, अनुपम खेर का NEET में गड़बड़ियों के खिलाफ प्रदर्शन पर रिएक्शन वायरल

‘जंतर-मंतर पर प्रदर्शन तो राहुल गांधी पीएम आवास क्यों ले जा रहे?’, कंगना रनौत ने किया प्रदर्शन भड़काने का दावा