7 सितंबर 2026,

सोमवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

Bikaner: ‘शादी करो नहीं तो वीडियो-फोटो वायरल’… हनीट्रैप में फंसे युवक से 2 बहनों ने 15 लाख रुपए ठगे

Live-in Relationship Fraud: बीकानेर में हनीट्रैप और ब्लैकमेलिंग का एक गंभीर मामला सामने आया है, जहां एक युवक को प्रेमजाल में फंसाकर लिव-इन रिलेशनशिप के बहाने लाखों रुपए ऐंठने का आरोप लगा है।
2 min read
Google source verification
पत्रिका फाइल फोटो

पत्रिका फाइल फोटो

Live-in Relationship Fraud: बीकानेर में हनीट्रैप और ब्लैकमेलिंग का एक गंभीर मामला सामने आया है, जहां एक युवक को प्रेमजाल में फंसाकर लिव-इन रिलेशनशिप के बहाने लाखों रुपए ऐंठने का आरोप लगा है। कोर्ट के आदेश पर पुलिस ने 2 बहनों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

अतिरिक्त मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट के निर्देश पर गंगाशहर थाना पुलिस ने दो सगी बहनों के खिलाफ हनीट्रैप, ब्लैकमेलिंग और जबरन वसूली का मामला दर्ज किया है। शिकायतकर्ता सीमा स्वामी ने आरोप लगाया है कि उनके बेटे दीपक स्वामी को एक सोशल साइट के जरिए दो बहनों ने संपर्क में लिया।

पीड़ित की मां ने दर्ज कराया केस

परिवाद के अनुसार, दोनों बहनों ने पहले युवक को प्रेमजाल में फंसाया और बाद में लिव-इन रिलेशनशिप में रखकर मानसिक व आर्थिक दबाव बनाना शुरू किया। शिकायत में कहा गया है कि आरोपियों ने गर्भवती होने का झूठा दावा कर युवक पर शादी का दबाव बनाया और 5 लाख रुपए की मांग की। परिवार ने गहने गिरवी रखकर यह राशि दे दी, लेकिन इसके बाद भी ब्लैकमेलिंग बंद नहीं हुई। आरोप है कि वर्ष 2021 से अब तक फोनपे, पेटीएम और नकद के जरिए करीब 15 लाख रुपए से ज्यादा राशि वसूल चुके हैं।

घर में घुसकर मारपीट और तोड़फोड़ का आरोप

परिवाद में यह भी कहा गया है कि 26 फरवरी 2026 की रात आरोपी कुछ अन्य लोगों के साथ घर में घुसे, मारपीट की, तोड़फोड़ की और जान से मारने की धमकी दी। इसके अलावा, अश्लील फोटो-वीडियो के आधार पर ब्लैकमेल करने की बात भी सामने आई है। पिछले 5 साल में आरोपी पीड़ित से 15 लाख रुपए से ज्यादा की अवैध वसूली कर चुके हैं। परिवाद दर्ज होने के बाद भी आरोपी पीड़ित पक्ष को धमका कर रुपए देने की मांग कर रहे हैं। रुपए नहीं देने पर पीड़ित के अश्लील फोटो और वीडियो वायरल करने की धमकी भी आरोपियों की तरफ से दी गई है।

गंगाशहर थाना पुलिस ने कोर्ट के आदेश पर मामला दर्ज कर लिया है और पूरे प्रकरण की जांच शुरू कर दी है। डिजिटल ट्रांजैक्शन और अन्य साक्ष्यों के आधार पर आरोपों की पुष्टि की जा रही है।

बड़ी खबरें

View All

बीकानेर

राजस्थान न्यूज़

ट्रेंडिंग