प्रेग्नेंट यामी गौतम को उनके पति आदित्य धर ने एक बेहद प्यारा तोहफा दिया है। उन्होंने एक्ट्रेस को कहा है कि वह इस गिफ्ट को हमेशा अपने पास रखें।
Yami Gautam Pregnancy: बॉलीवुड एक्ट्रेस यामी गौतम मां बनने वाली हैं। इन दिनों उनके घर में नए बेबी को लेकर तैयारियां चल रही हैं। परिवार के सदस्य नन्हे मेहमान के आने का इंतजार कर रहे हैं। यामी गौतम के पति और फिल्ममेकर आदित्य धर ने पत्नी यामी को प्रेग्नेंसी के बीच 'रामायण' और 'अमर चित्र कथा' की किताब गिफ्ट की है। यामी ने अब प्रेग्नेंसी के को लेकर कई बातें फैंस के साथ शेयर की हैं।
यामी गौतम ने बताया, "मेरे पति आदित्य ने मुझे इन दिनों खुश रहने के लिए कहा है और उन्होंने मुझे पढ़ने के लिए ग्रंथ 'रामायण' और 'अमर चित्र कथा' की किताब गिफ्ट की है। उनका मानना है कि इस समय आप जितना अच्छा सोच सकें और पढ़ सकें, उतना करें। ये सब बच्चे पर अच्छा असर करता है और इन किताबों को हमेशा अपने पास रखने को कहा है।"
यामी ने आगे बताया, "मेरा पूरा परिवार मुंबई में ही है। मेरी बहन (सुरीली) जल्द ही मेरे पास आने वाली है। हम पारंपरिक हैं। ये पल मेरे लिए काफी उत्सुकता भरा है। हम सभी बहुत उत्साहित हैं और जो भी आदित्य को जानता है उन्हें यह बात अच्छे से पता है कि आदित्य बहुत ही शांत स्वभाव के इंसान हैं। वह अक्सर मुझसे पूछते रहते हैं कि मुझे आज खाने के लिए क्या चाहिए। मुझे आज क्या करने का मन कर रहा है। वह मेरी हर छोटी और बड़ी चीजों का ध्यान रखते हैं।"