फिल्म 'वॉर 2' में ऋतिक रोशन के अलावा साउथ के सुपरस्टार जूनियर एनटीआर भी हैं। फिल्म सेट से फोटो लीक हुई है उसमें ऋतिक रोशन ने सफेद हाई नेक स्वेटर के साथ ब्लैक जैकेट पहनी हुई है और जूनियर एनटीआर ब्लैक कार्गो और टी-शर्ट में दिखाई दिए। सोशल मीडिया पर जो फोटो लीक हुई है उन तस्वीरों में ऋतिक रोशन ब्लैक कॉफी या चाय पीते नजर आ रहे हैं, जूनियर एनटीआर फिल्म के सेट पर जाते हुए दिख रहे हैं। इस फिल्म में जूनियर एनटीआर हीरो के बजाए विलेन का रोल कर रहे हैं।