मुंगेली

अश्लील तस्वीर सोशल मीडिया में वायरल करने की धमकी देकर ब्लैकमेल कर रही युवती

अश्लील तस्वीर सोशल मीडिया में वायरल करने की धमकी देकर ब्लैक मेल करने वाली महिला के तार लोरमी से जुड़े हैं।
2 min read
• •
Updated: 10 Jul 2019, 10:53 AM IST
Blackmailing obscene photo in social media
महिला कर्मचारियों को वॉट्सएप पर भेजता था गंदे मैसेज और फिर करता था चौंकाने वाला डिमांड

लोरमी. ट्रेवल संचालक पूर्व प्रेेमी को उसकी अश्लील तस्वीर सोशल मीडिया में वायरल करने की धमकी देकर ब्लैक मेल करने वाली महिला के तार लोरमी से जुड़े हैं। लोरमी क्षेत्र उसके लिए शरणगाह साबित हो रहा है। सूत्रों की मानें तो आरोपी युवती विगत 15 दिन से अपने रिश्तेदार के यहां पनाह ली हुई है। वह राजनेताओं सहित अन्य लोगों की मदद से पीडि़त शिकायतकर्ता को धमकी भरे फोन करवाकर मामला वापस लेने का दबाव बना रही है। उधर पुलिस जाने/अनजाने मुख्य आरोपी तक पहुंचने की नाकाम कोशिश कर रही है। वहीं पीड़ीत ने उक्त ब्लैकमेल करने वाली महिला को तत्काल गिरफ्तार करने की मांग की है।
उल्लेखनीय है कि सिविल लाइन थाना क्षेत्र बिलासपुर के नर्मदा नगर निवासी अतुल राठौर की शादी उस्लापुर निवासी प्रियंका लहरे नामक युवती से हुई है। शादी से पूर्व रायपुर निवासी ट्रेवल संचालक पीयूष तिवारी पिता बंसत तिवारी से उसका परिचय था। पिछले दिनों पति-पत्नी ने एक महिला के मोबाइल से वाट्सएप के जरिए पीयूष केा अश्लील तस्वीरें भेजा। तीनो मिलकर पीयुष को ब्लैकमेल कर लंबी चौड़ी रकम की मांग करने लगे। इस दौरान पीयुष उनकी बार-बार की धमकी और अस्लील तस्वीरों से तंग आकर मौदहापारा रायपुर में अतुल, प्रियंका, और अतुल के प्रेमिका के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराया। मामले में तत्काल संज्ञान लेते हुऐ मौदहापारा टीआई तिवारी ने तीनों आरोपी को पकडऩे के लिए बिलासपुर भेजी। जहां पर सिविलि लाईन थाना की मदद से अतुल के घर पर छापामार कार्यवाही की गई जिस पर अतुल एवं उसके प्रेमिका को गिरफ्तार कर लिया गया है। वहीं घटना के मुख्य आरोपी प्रियंका लहरे की तलाश पुलिस कर रही है। दूसरी तरफ विभागीय सूत्रों की मानें तो मुख्य आरोपी महिला लोरमी क्षेत्र के गांव में पनाह लिए हुए दुबकी बैठी है।
मौदहापारा, रायपुर के थाना प्रभारी राहुल तिवारी का कहना है कि ब्लैक मेलिंग के मामले में हमने अतुल राठौर और एक युवती को गिरफ्तार कर लिया गया है। अन्य आरोपी की तलाश की जा रही है। प्रियंका एवं अन्य एक युवती के बिलासपुर के घर में छापामारा गया है लेकिन महिला वहां नही मिले, जल्द ही मामले में सभी आरोपी को जल्द ही गिरफ्तार किया जायेगा।

Published on: