मुंगेली

बुजुर्ग पति ने चरित्र पर शक होने के कारण पत्नी का हाथ पैर काट डाला, बाद में खुद भी पी लिया जहर

लोरमी थाना क्षेत्र के अमलीडीह इलाके के रहने वाले बराती साहू (50) को अपने पत्नी के चरित्र पर संदेह था। उसने गुरुवार शाम को खेत में काम करने गयी पत्नी पार्वती साहू (45) के साथ गाली-गलौज करते हुए उसके ऊपर धारदार हथियार से महला कर दिया। वार इतना जोरदार था कि पार्वती का एक हाथ कट कर अलग हो गया।
less than 1 minute read
• •
Updated: 6 Mar 2020, 5:08 PM IST
बुजुर्ग पति ने चरित्र पर शक होने के कारण पत्नी का हाथ पैर काट डाला, बाद में खुद भी पी लिया जहर
बुजुर्ग पति ने चरित्र पर शक होने के कारण पत्नी का हाथ पैर काट डाला, बाद में खुद भी पी लिया जहर

मुंगेली. छत्तीसगढ़ के मुंगेली जिले में एक बुजुर्ग व्यक्ति ने चरित्र पर संदेह के कारण अपनी अधेड़ पत्नी पर धारदार हथियार से हमला कर उसके हाथ-पैर काट दिए। इस हमले में महिला का एक हाथ कटकर धड़ से अलग हो गया है। इसके बाद उसने खुद भी कीटनाशक पी लिया। सुचना मिलने पर पहुंची पुलिस ने दोनों को अस्पताल पहुंचाया।

जानकारी के अनुसार, लोरमी थाना क्षेत्र के अमलीडीह इलाके के रहने वाले बराती साहू (50) को अपने पत्नी के चरित्र पर संदेह था। उसने गुरुवार शाम को खेत में काम करने गयी पत्नी पार्वती साहू (45) के साथ गाली-गलौज करते हुए उसके ऊपर धारदार हथियार से महला कर दिया। वार इतना जोरदार था कि पार्वती का एक हाथ कट कर अलग हो गया।

इसके अलावा उसके हाथ पैर और शरीर के अन्य हिस्से में कई गंभीर चोटे आयी। वह जमीन पर गिर कर तड़पने लगी। उसे वहां छोड़कर बराती ने भी कीटनाशक पी लिया। उनकी बेटी सीमा ने लोरमी थाने में इसकी सुचना दी। जिसके बाद पुलिस ने दोनों को अस्पताल पहुंचाया। इलाज के बाद बाराती को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया जबकि पार्वती की स्थिति अभी भी गंभीर बनी हुई है।

Published on: