म्यूचुअल फंड

17 करोड़ पैन कार्ड होने वाले है बेकार, जल्द चेक करें अपना नंबर

आपको बता दें कि अगर आपने अपने पैन कार्ड से आधार कार्ड को 31 मार्च तक लिंक नही किया तो उसके बाद आपका पैन कार्ड किसी काम का नही रह जाएगा।
less than 1 minute read
• •
Updated: 10 Feb 2020, 5:40 PM IST
Pan card
Pan card link with Aadhar card

नई दिल्ली। पैन कार्ड से आधार को लिंक कराने के लिए सरकार लोगों से कई बार कह चुकी है। इसके लिए समयसीमा भी 7 से ज्यादा बार बढाई जा चुकी है। इसके बावजूद अभी भी देश में करीब 17.58 करोड़ पैन कार्ड ऐसे हैं जो आधार कार्ड से लिंक नही हुए हैं। आपको बता दें कि अगर आपने अपने पैन कार्ड से आधार कार्ड को 31 मार्च तक लिंक नही किया तो उसके बाद आपका पैन कार्ड किसी काम का नही रह जाएगा।

30.75 करोड़ पैन कार्ड ही लिंक्ड

वित्त राज्य मंत्री अनुराग ठाकुर के लोकसभा में दिए गए बयान के मुताबिक अबतक देश में 30.75 करोड़ पैन कार्ड ऐसे हैं जो आधार से लिंक हैं। अब भी देश में ऐसे 17.58 करोड़ लोग हैं, जिन्होंने अब तक लिंकिंग से जुड़े दिशा-निर्देशों पर अमल नहीं किया है। आयकर विभाग ने पैन कार्ड को लिंक कराने की तारीख 31 मार्च 2020 तय कर रखी है। इस तारीख के बाद विभाग उन सभी पैन कार्ड को निष्क्रिय कर देगी जो आधार कार्ड से लिंक नही होगी।

भारत में 48 करोड़ लोगों के पास पैनकार्ड

आपको बता दें कि भारत में 48 करोड़ से ज्यादा लोगों के पास पैन कार्ड मौजूद हैं। वही आधार कार्ड की बात करें तो यह संख्या 120 करोड़ के करीब है। आयकर विभाग ने 10 डिजिट के पैन नंबर और 12 अंक के आधार को लिंक कराने की समयसीमा को 31 दिसंबर, 2019 से बढ़ाकर 31 मार्च, 2020 कर दिया है। वित्त राज्य मंत्री अनुराग ठाकुर ने लोकसभा ने कहा कि ''पैन और आधार को लिंक कराने की समयसीमा बढ़ाए जाने से ऐसे पैन होल्डर्स को फायदा होगा, जिन्होंने अब तक इन दोनों दस्तावेजों को लिंक नहीं कराया है। ऐसे लोगों को पैन को आधार से लिंक कराने के लिए अतिरिक्त समय मिल जाएगा।''

Updated on:
10 Feb 2020, 5:40 PM IST
Published on: