म्यूचुअल फंड

अब बच्चों के भविष्य को लेकर हो जाइए टेंशन फ्री, ये कंपनी लेकर आई आपके लिए खास पॉलिसी

भारती एक्सा लाइफ इंश्योरेंस ने नई बीमा योजना भारती एक्सा लाइफ शाइनिंग स्टार्स की सोमवार को पेशकश की है। इसके तहत बच्चों के भविष्य को सुरक्षित बनाने के लिए माता-पिता को वित्तीय सुरक्षा मिलती है।

less than 1 minute read
Feb 11, 2019
policy
अब बच्चों के भविष्य को लेकर हो जाइए टेंशन फ्री, ये कंपनी लेकर आई आपके लिए खास पॉलिसी

नई दिल्ली। भारती एक्सा लाइफ इंश्योरेंस ने नई बीमा योजना भारती एक्सा लाइफ शाइनिंग स्टार्स की सोमवार को पेशकश की है। इसके तहत बच्चों के भविष्य को सुरक्षित बनाने के लिए माता-पिता को वित्तीय सुरक्षा मिलती है। यह बीमा कंपनी भारती एंटरप्राइजेज और एक्सा का संयुक्त उपक्रम है।


ये लोग उठा सकते हैं इसका फायदा

कंपनी ने एक बयान में जानकारी देते हुए बताया कि 18 वर्ष से 60 वर्ष की उम्र के लोग इस बीमा का फायदा उठा सकते हैं। इसमें भुगतान के दो विकल्प दिए गए हैं। परिपक्वता के बाद या तो एक ही बार में पूरा भुगतान लिया जा सकता है या पांच बराबर राशि की सालना किस्तों में भुगतान की सुविधा को चुना जा सकता है।


बच्चों तो मिल जाता है भुगतान

कंपनी ने बताया कि इस योजना का एक अन्य लाभ यह है कि बीमाधारक के आकस्मिक निधन हो जाने के बाद किस्त (प्रीमियम) चुकाने की जरूरत नहीं होती है और परिपक्वता अवधि के बाद ऐसी स्थिति में भी बच्चों को भुगतान मिल जाता है।


मां-बाप को भी मिलती है मदद

कंपनी ने कहा कि यह बीमा योजना माता-पिता को पर्याप्त धन एकत्रित करने में मदद करता है, ताकि उनके बच्चे का भविष्य सुरक्षित हो सके और अनुशासित बचत द्वारा उनकी उच्च शिक्षा के खर्च एवं जिंदगी के अन्य आकस्मिक खर्चों की व्यवस्था हो सके। वहीं, कंपनी के प्रबंध निदेशक एवं मुख्य कार्यकारी अधिकारी विकास सेठ ने कहा कि शिक्षा एवं बदलती जरूरतों के बढ़ते खर्च को पूरा करने के लिए केवल मासिक बचत पर्याप्त नहीं होती। इसी जरूरत को देख कर यह पालिसी पेश की गयी है।

(ये कॉपी भाषा से ली गई है।)

Read the Latest Business News on Patrika.com. पढ़ें सबसे पहले Business News in Hindi की ताज़ा खबरें हिंदी में पत्रिका पर

Published on:
11 Feb 2019 06:33 pm