म्यूचुअल फंड

अगर आप भी करते हैं अपनी बहन से प्यार तो 1400 रुपए में बना सकते हैं उसे करोड़पति

आज रक्षाबंधन का दिन है, अगर आप भी अपनी बहन से बहुत प्यार करते हैं तो उसे मात्र 1400 रुपए में करोड़पति बना सकते हैं।

2 min read
Aug 19, 2018
सीरिया को दहलाने की अमरीकी चाल का रूस ने किया खुलासा, हुई हैं ये तैयारियां

नई दिल्‍ली। केंद्र सरकार आैर राज्य की तमाम सरकारें बेटियों की सामाजिक सुरक्षा से लेकर आर्थिक सुरक्षा तक के तमाम स्कीम आैर प्लान लेकर आती रहती है। इस समय में बेटियों को लेकर जो स्कीम चल रही है उसका नाम है सुकन्या समृद्धि योजना चल रही है। जिसमें निवेश करने से बेटी का करोड़पति बनन तय है। अब इस स्कीम का प्रीमीयम भी सरकार ने सस्ता कर दिया है। सिर्फ पिता ही नहीं बल्कि भार्इ भी अपनी बहन को करोड़पति बनाने में क्षमता रखता है। मात्र 1400 रुपए के निवेश से अपनी बहन को करोड़पति बना सकता है। आइए आपको भी बताते हैं कैसे?

1400 रुपए से कमाए एक करोड़ रुपए
अगर आप अपनी बहन से बहुत प्यार काते हैं आैर उसकी जिंदगी बनाना चाहते हैं आैर उसकी पढ़ार्इ आैर उसके बाद उसकी शादी के खर्च का फंड इकट्ठा करना चाहते हैं तो अाप अपनी बहन के बड़े होने से पहले पहले एक करोड़ रुपए का फंड इकट्ठा कर सकते हैं। इसके लिए आपको हर महीने 1400 रुपए की सेविंग से शुरूआत करनी होगी। खास बात तो ये है कि इस पूरे रुपए पर आपको कोर्इ टैक्स नहीं देना होगा।

इस तरह से करना होगा निवेश
इस तरह के निवेश करने में आपको किसी तरह की कोर्इ दिक्कत नहीं होगी। इसके लिए आपको हर महीने 1400 रुपए के निवेश से शुरूआत करनी होगी। उसके बाद हर साल आपको इस निवेश में 15 फीसदी की बढ़ोत्तरी करनी होगी। जैसे आप एक साल में हर महीने 14 रुपए का निवेश करते हैं। एक साल के बाद इसमें 15 फीसदी की बढ़ोत्तरी का मतलब 1610 रुपए हर महीने जमा कराने होंगे। एेसे में अगले साल में आपको 15 फीसदी आैर निवेश बढ़ाना होगा। इस तरह से अगर आपको 12 फीसदी का रिटर्न मिलता है तो 25 साल में आपका यह रकम एक करोड़ रुपए हो जाएगी।

कहां पर कर सकते हैं निवेश
जानकारों की मानें तो लंबे समय तक निवेश करने पर अापको अच्‍छे रिटर्न की उम्मीद रहती है। इसके लिए म्यूचुअल फंड एक बेटर आॅप्शन होता है। प्राप्त जानकारी के अनुसार करीब 15 म्‍युचुअल फंड ने पिछले एक साल में 25 से 56 फीसदी तक का रिटर्न दिया है। लंबे समय में इन फंड का रिटर्न सालाना 12 फीसदी से भी अच्‍छा रहा है। अगर अच्‍छे फंड में निवेश किया जाए तो आराम से 12 फीसदी तक का रिटर्न पाया जा सकता है।


इस तरह से बढ़ता है आपका रुपया
एक्सपर्ट के अनुसार कर्इ लोग इस बात को लेकर कंफ्यूज रहते हैं कि इतने छोटे निवेश से आप करोड़पति कैसे बन सकते हैं? इसका उत्तर काफी आसान भाषा में समझाया जा सकता है। निवेशकर्ताआें को लगता है कि वो जो निवेश कर रहे हैं वो काफी कम है। जब लोगों को एक समय के बाद इस निवेश का रिटर्न मिलने लगता है तो फंड की सेविंग्स भी बढ़ती है। इस प्‍लानिंग के तहत आपका निवेश पांचवे साल में 1.5 लाख रुपए से थोड़ा ज्‍यादा होगा। यह निवेश 10वें साल में बढ़कर 5 लाख रुपए आैर 15वें साल में यह निवेश 16 लाख रुपए के ऊपर निकल जाएगा। 20वें साल में यह बढ़कर 42 लाख रुपए से ज्‍यादा हो जाएगा। 25 साल में यह निवेश 1 करोड़ रुपए से ज्‍यादा का हो जाएगा।

Updated on:
26 Aug 2018 01:08 pm
Published on:
19 Aug 2018 09:44 am
Also Read
View All