म्यूचुअल फंड

LIC की जबरदस्त पॉलिसी, हर दिन 27 रुपए जमा करने पर मिलेंगे 10.62 लाख रुपए

बेहतर भविष्य के लिए LIC का नया प्लान हर दिन 27 रुपए की बचत सुरक्षित करेगा भविष्य टैक्स की भी होगी भारी बचत
2 min read
LIC
LIC की जबरदस्त पॉलिसी, हर दिन 27 रुपए जमा करने पर मिलेंगे 10.62 लाख रुपए

नई दिल्ली। आम लोग अपने खून पसीने की कमाई से एक-एक पैसे जोड़कर कुछ रकम जमा करते हैं ताकि भविष्य में पैसों की चिंता से दूर रह सकें। इसके लिए जरुरी है कि एक अच्छी फाइनेंसियल प्लानिंग हो ताकि उस पैसे को निवेश कर एक बड़ा फंड बनाया जा सके और हमारे पैसे भी सुरक्षित रहें। हमारी जिंदगी के हरेक पल में रिस्क होता है, मौत कब दस्तक दे देगा ये कोई नहीं जनता। जब भी ऐसा कोई संकट आता है तो सबसे पहले हमें अपने परिवार की चिंता होती है कि उनका भरण-पोषण कैसे होगा, उनकी वित्तीय जरूरतें कैसे पूरी होगी और उस समय पछतावा होता है कि काश हम कोई अच्छी फाइनेंसियल प्लानिंग कर लिए होते।

27 रुपए का हर रोज निवेश

भविष्य के लिए आर्थिक सुरक्षा का सबसे सटीक और सुरक्षित तरीका है कोई अच्छा इंश्योरेंस पॉलिसी लेना जिससे जेब पर भी ज्यादा असर नहीं पड़े और भविष्य के लिए एक बड़ा फंड जमा हो जाए। विश्वसनीय लाइफ इंश्योरेंस कंपनी, LIC ने एक ऐसा ही प्लान लांच किया है जिसमें महज 27 रूपये रोजाना (848 रूपये प्रतिमाह) जमा कर आप 10 लाख 62 हजार तक की बड़ी राशि प्राप्त कर सकते हैं।

टैक्स की भी होगी बचत

LIC ने अपने ग्राहकों के लिए एक खास पॉलिसी लेकर आया है, जिसका नाम है ''न्यू एंडोमेंट प्लान (New Endowment Plan - 814)'' इस की खासियत ये है कि आप सालाना करीब 3053 रूपये टैक्स का बचत भी कर सकते हैं। इस पॉलिसी में आपका कुल निवेश 3 लाख रूपये होता है और इसपर 4. 32 लाख बोनस मिलता है जबकि इसके साथ 3 लाख 30 हजार FAB भी मिलता है।

ऐसे मिलेगा 10 लाख 62

आपको पहले साल में 866 रूपये का प्रीमियम देना होगा जबकि अगले साल से 848 रूपये का प्रीमियम लगेगा। उदाहरण के तौर पर अगर आप 32 साल की उम्र में यह प्लान लेते हैं तो 30 साल तक आपको प्रीमियम जमा करना होगा। प्लान के मैच्योरिटी के बाद आपको 10, 62000 ( S.A- 300000 + Bonus- 432000+ F.A.B- 330000) मिलेगा। LIC का यह प्लान आप किसी विश्वसनीय एजेंट या नजदीकी LIC कार्यालय जाकर ले सकते हैं।

Business जगत से जुड़ी Hindi News के अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें Facebook पर Like करें, Follow करें Twitter पर और पाएं बाजार,फाइनेंस,इंडस्‍ट्री,अर्थव्‍यवस्‍था,कॉर्पोरेट,म्‍युचुअल फंड के हर अपडेट के लिए Download करें patrika Hindi News App

Updated on:
29 Apr 2019 01:34 pm
Published on:
29 Apr 2019 01:34 pm