म्यूचुअल फंड

केवल 3000 रुपए का निवेश कराएगा 56 लाख का फायदा, बनानी होगी ये रणनीति

अगर आप सिर्फ थोड़े पैसे निवेश करके बड़ा फायदा पाना चाहते है। तो आपको अभी से सिस्‍टमैटिक इन्‍वेस्‍टमेंट प्‍लान यानी (SIP) में निवेश करना शुरू कर देना चाहिए।

2 min read

नई दिल्‍ली। अगर आप सिर्फ थोड़े पैसे निवेश करके बड़ा फायदा पाना चाहते है। तो आपको अभी से सिस्‍टमैटिक इन्‍वेस्‍टमेंट प्‍लान यानी (SIP) में निवेश करना शुरू कर देना चाहिए। मान लिजिए आप एसआईपी में निवेश करना शुरू करते है और हर माहीने सिर्फ 3 हजार रुपए ही निवेश करते हैं। बदले में आपके निवेश पर सालाना 12 फीसदी का रिटर्न मिलता है और आप इस निवेश को 25 साल तक बरकार रखते हैै। तो 25 साल बाद आपके पास लगभग 56 लाख का फंड बन जाएगा। इसके लिए आप कभी भी एसआईपी अकाउंट खुलवा सकते हैं।

मिलेगा बड़ा फायदा

ये भी पढ़ें

मोटर व्हीकल एक्ट में होने जा रहा है बदलाव, सरकार उठाने जा रही है बड़ा कदम

अगर आपने हर माहीने 3,000 रुपए निवेश किए हैं तो 25 साल में कुल आपने 9 लाख रुपए निवेश किए। आपको 12 फीसदी रिटर्न मिलता है तो 25 साल में लगभग 47 लाख रुपए आपको रिटर्न मिलेगा। यानी आपका निवेश और रिटर्न मिला कर 25 साल के बाद कुल फंड लगभग 56 लाख रुपए होगा।

500 रुपए से शुरू करे एसआईपी में निवेश

आप कर निवेश करने का मन बना रहे है और 3,000 रुपए निवेश नहीं करना चाहते। आप अपनी शुरुआत कम पैसो से करना चाहते है तो आप 500 रुपए से एसआईपी में निवेश शुरू कर सकते हैं। इतना ही नहीं आप चाहें तो हर साल अपना निवेश बढ़ा भी सकते हैं। इससे आप कम समय में बड़ा फंड बना सकते हैं।

बड़ा फायदे के लिए करे यह काम

अगर आप बड़ा फायदा चाहते है तो आपको अपना पैसा लंबे समय के लिए एसआईपी में निवेश करना होगा। ऐसा करने से आपको कंपाउंडिंग का फायदा मिलता है।कंपाउंडिंग का मतलब है कि आपके निवेश पर हर साल जो रिटर्न मिलता है अगले साल आपके निवेश और रिटर्न को मिला कर उस पर रिटर्न मिलता है। इस तरह से आपका निवेश जितना अधिक समय तक बना रहता है आपको कंपाउंडिंग का फायदा उतना ज्‍यादा मिलता है।यानी आपका फंड तेजी से बढ़ता है।


एसआईपी में लगाया पैसा कैसे करता है काम

वैसे आपको बता दे की एसआईपी में आप जो पैसा लगाते है वो अलग अलग सेक्‍टर के म्‍युचुअल फंड में निवेश किया जाता है जिससे बाजार के उतार चढ़ाव का असर एसआईपी पर कम पड़ता है। यानी बाजार में निवेश का जोखिम कम हो जाता है और आपको ज्यादा फायदा होता है।

ये भी पढ़ें

एसबीआई के बाद अब पंजाब नेशनल बैंक ने मिनिमम बैलेंस नहीं रखने पर वसूले 151.66 करोड़ रुपए
Published on:
18 Jul 2018 12:34 pm
Also Read
View All