
नई दिल्ली। अगर आपके खर्च बहुत ज्यादा हैं और आप पैसे नहीं बचा पा रहे हैं तो आपके पास एक शानदार मौका है। आप सिर्फ 10 साल तक निवेश करके अपने लिए लाखों का फंड बना सकते हैं। सिर्फ थोड़े-थोड़े निवेश से आप कुछ ही सालों में लाखों के मालिक बन सकते हैं।
उम्र कंपाउंडिंग का मिलेगा फायदा
आपकी उम्र 25 से 30 साल के बीच है तो यह प्लान आपके लिए है। इस प्लान में आपको आपकी उम्र कंपाउंडिग का फायदा भी मिल सकता है क्योंकि आप का निवेश जितना अधिक समय तक बना रहेगा आपको कंपाउंडिंग का फायदा उतना ज्यादा मिलेगा।
एसआईपी में करें निवेश
कुछ ही सालों में लाखों कमाने के लिए आपको सिस्टमैटिक इन्वेस्टमेंट प्लान यानी (SIP) में हर माह 15,000 रुपए 10 साल तक निवेश करने होंगे और आपको निवेश पर सालाना 12 फीसदी रिटर्न मिलता है तो 10 साल के बाद आपके एसआईपी अकाउंट में लगभग 34 लाख रुपए हो जाएंगे।
निवेश बंद करने पर भी मिलेगा रिटर्न
अगर आप निवेश करना बंद भी कर देंगे तो उसके बाद भी आपके रुपए हर साल बढ़ते रहेंगे और आप इस पैसे जमा रहने देंगे तो आपको कुल फंड पर लगभग 10 फीसदी रिटर्न आसानी से मिल जाएगा। इस तरह से आपके अकाउंट में हर साल बिना कुछ किए 3 लाख रुपए से अधिक बढ़ते रहेंगे।
Read the Latest business News on Patrika.com. पढ़ें सबसे पहले Business news in hindi की ताज़ा खबरें हिंदी में पत्रिका पर