पॉलिसी में सिंगल प्रीमियम पेमेंट की सुविधा के साथ-साथ 5 साल तक प्रीमियम भरने की भी सुविध होगी। प्लान की अवधि 10 से 18 सालों के लिए होगी। 90 दिनों के छोटे बच्चे से लेकर 65 साल की उम्र के व्यक्ति के लिए होगी यह पॉलिसी।
नई दिल्ली।भारतीय जीवन बीमा निगम ( Life Insurance Corporation of India ) ने एक नई पॉलिसी लॉन्च कर दी है। LIC ने इस पॉलिसी को नॉन लिंक्ड पार्टिसिपेटिंग एंडाउमेंट लाइफ इंश्योरेंस का कहा है। इस पॉलिसी का नाम 'नवजीवन' रखा गया है। इस नये पलान में पॉलिसी होल्डर को सिंगल प्रीमियम पेमेंट की सुविधा भी मिलेगी। इसके अलावा पांच साल तक प्रीमियम भरा जा सकता है। इस पॉलिसी का लाभ 90 दिनों से लेकर 65 साल की उम्र वाले व्यक्ति ले सकते हैं। साथ ही इस स्कीम के तहत 45 साल तक रिस्क एश्योर्ड चुनने का भी विकल्प होगा। आइये जानते हैं कि एलआईसी की इस नई पॉलिसी से आपको कैसे लाभ मिल सकता है।
क्या हैं इस नई पॉलिसी के फीचर्स ?
1. इस पॉलिसी को आप कंपनी के आधिकारिक साइट पर जाकर भी खरीद सकते हैं।
2. इस पॉलिसी में सिंगल प्रीमियम पेमेंट की सुविधा के साथ-साथ 5 साल तक प्रीमियम भरने की भी सुविध होगी।
3. इस प्लान की अवधि 10 से 18 सालों के लिए होगी।
4. इस पॉलिसी के तहत मिनिमम एश्योर्ड सम 1 लाख रुपये की होगी। वहीं, अधिकतम एश्योर्ड सम की कोई सीमा नहीं है।
5. यह पॉलिसी 90 दिनों के छोटे बच्चे से लेकर 65 साल की उम्र के व्यक्ति के लिए है।
6.इस पॉलिसी पर आपको इनकम टैक्स के अधिनियम 80ष्ट के तहत टैक्स छूट भी मिलेगी।
7. इस प्लान के तहत आपको लोन लेने की भी सुविधा मिलेगी।
8. इंस्टॉलमेंट में मरणोपरांत फायदा भी मिलेगा।
9. लिमिटेड प्रीमियम पेमेंट के अंतर्गत यदि 45 साल के लिए इंश्योरेंस लेते हैं तो एश्योर्ड अमाउंट चुनने के दो विकल्प मिलेंगे। पहले विकल्प आपके सालाना प्रीमियम का 10 गुना होगा। वहीं, दूसरा विकल्प आपके सालाना प्रीमियम का 7 गुना होगा।
आपको क्या फायदे मिलेंगे?
1. मरणोपरांत: पॉलिसी लेने के पहले 5 साल के अंदर मैच्योरिटी पीरियड से पहले बेनिफिट दे दिया जायेगा। यह रिस्क पीरियड शुरू होने से पहले के लिए लागू होगा। रिस्क पीरियड शुरू होने के दिन से यह एश्योर्ड का भुगतान किया जायेगा।
2. मेच्योरिटी पीरियड: अगर सभी प्रीमियम को जमा करते हैं तो मेच्योरिटी पीरियड पूरा होने के बाद आपको अतिरिक्त लॉयल्टी के साथ भुगतान किया जायेगा।