म्यूचुअल फंड

अगर PAN Card में हो गई है गलती तो न हो परेशान, बस करें ये काम

आज के समय में भारत के हर नागरिक के पास PAN कार्ड होना अनिवार्य है। PAN कार्ड सिर्फ इनकम टैक्स पेयर्स के लिए ही नहीं बल्कि आम लोगों के लिए भी जरूरी हो गया है।

2 min read
Feb 08, 2019
PAN Card
अगर PAN Card में हो गई है गलती तो न हो परेशान, बस करें ये काम

नई दिल्ली। आज के समय में भारत के हर नागरिक के पास PAN कार्ड होना अनिवार्य है। PAN कार्ड सिर्फ इनकम टैक्स पेयर्स के लिए ही नहीं बल्कि आम लोगों के लिए भी जरूरी हो गया है। तो इसलिए अगर आपने अभी तक पैन कार्ड नहीं बनवाया है तो आप इसके ऑफलाइन या ऑनलाइन किसी भी तरीके से बनवा सकते हैं।


कर सकते हैं ऑनलाइन प्रॉसेस

आपको बता दें कि अगर आपका पैन कार्ड खो गया हो या इसमें कोई गलती हो गई है तो आपको कहीं भी जाने की जरूरत नहीं है और न ही किसी से कुछ पूछने की जगह आप ऑनलाइन प्रॉसेस करके इसको आसानी से बनवा सकते हैं और इसकी गलती को भी ठीक करा सकते हैं।


pan card में सुधार कराना है जरूरी

आपके पैन में किसी भी तरह की गड़बड़ी है तो उसको ठीक कराना बहुत ही जरूरी है। अगर आपने इसको ठीक नहीं कराया तो आपके पैन को अमान्य साबित किया जा सकता है। इसलिए आप इस पर करेक्शन जरूर करवा लें।


आइए हम आपको पैन कार्ड में करेक्शन करवाने या फिर नया पैन कार्ड बनवाने के बारे में डिटेल में बताते हैं-


1.आपको सबसे पहले NSDL या UTITSL की वेबसाइट पर जाना होगा।

2.इस वेबसाइट पर जाने के बाद आपको पैन कार्ड करेक्शन लिंक पर क्लिक करना होगा।

3.जब आप इसको खोलेंगे तो अगले पेज पर आपकी जानकारियां मांगी जाएगी, जिसमें आपको अपना मौजूदा पैन नंबर भरना होगा, जिसको आप करेक्ट कराना चाहते हैं।

4.इसके साथ ही (*) मार्क वाली जानकारियों को भरना अनिवार्य है।

5.वहीं पर बायीं तरफ एक बॉक्स बना होगा। वहां पर आपको जिस जानकारी में करेक्शन कराना है उसके सामने बने बॉक्स को टिक करना होगा।

6.वहीं, अगर करेक्शन की बजाय पैन कार्ड को दोबारा जारी करवाना है तो किसी भी बॉक्स को टिक करने की जरूरत नहीं है।

7.आपको सभी बदलाव को प्रमाणित करने के लिए अपने सभी जरूरी डॉक्युमेंट्स को जमा कराना होगा। वहीं, आपको ड्रॉप डाउन में जरूरी डॉक्युमेंट्स की सूची दिख जाएगी, जिसे सबमिट कर आप अपनी जानकारी को प्रमाणित कर सकते हैं।

8.जब आप अपनी सभी जानकारियों के सबमिट कर देंगे तो आपको एक Acknowledgement मिलेगा, जिसमें 15 अंकों का एक यूनिक Acknowledgement Number होगा। आपको इसे संभालकर रखना होगा।

9.आप इस नंबर के जरिए अपने पैन कार्ड प्रॉसेस को ट्रैक कर सकते हैं।


देने होंगे 66 रुपए

आपको बता दें कि PAN कार्ड बनवाने या करेक्शन के लिए आप ऑनलाइन पेमेंट भी कर सकते हैं। वहीं अगर आप ई-पैन चाहते हैं तो इसके लिए आपको सिर्फ 66 रुपए देना होगा और अगर आप फिजिकल पैन चाहते हैं तो आपको 101 रुपए देने होंगे और अगर आप भारत से बाहर किसी भी पते पर मंगवाते हैं तो आपको 1011 रुपए देने होंगे।

Read the Latest Business News on Patrika.com. पढ़ें सबसे पहले Business News in Hindi की ताज़ा खबरें हिंदी में पत्रिका पर

Published on:
08 Feb 2019 12:28 pm