म्यूचुअल फंड

Mahindra से जुड़कर शुरू करें अपने खुद का बिजनेस, ऐसे होगी लाखों की कमाई

महिंद्रा ग्रुप अपने बिजनेस को बढ़ाने और ज्यादा से ज्याद लोगों को कंपनी से जोड़ने के लिए लगातार कोशिश कर रही है।
less than 1 minute read
paise
Mahindra से जुड़कर शुरू करें अपने खुद का बिजनेस, ऐसे होगी लाखों की कमाई

नई दिल्ली। महिंद्रा ग्रुप अपने बिजनेस को बढ़ाने और ज्यादा से ज्याद लोगों को कंपनी से जोड़ने के लिए लगातार कोशिश कर रहा है। इसलिए ही अब कंपनी दोपहिया वाहनों की सर्विसिंग के क्षेत्र में कदम रखने जा रही है। साथ ही देशभर में 2500 दोपहिया वाहनों की सर्विसिंग खोलने जा रही हैं। लोगों को खुद से जुड़कर बिजनेस करने और पैसा कमाने का मौका भी दे रही है।

इन शर्तों पर मिलेगी फ्रेंचाइजी

अगर आप भी महिंद्रा के साथ जुड़कर बिजनेस करना चाहते हैं तो कंपनी के मुताबिक आपके पास 800 से 1500 वर्ग फुट जगह की होना जरूरी है। साथ ही प्रारंभिक निवेश के लिए 16 से 21 लाख रुपए तक का होना बेहद जरूरी है। इतना ही नहीं वर्कशॉप शुरू करने के बाद शॉप पर 6 से 10 वर्करों को रखना भी अनिवार्य है।

होगा लाखों का फायदा

महिंद्रा फर्स्‍ट च्‍वाइस की फ्रेंचाइजी लेने का आपको फायदा यह होगा कि महिंद्रा की ब्रांड वेल्‍यू के साथ-साथ कंपनी आपको ट्रेनिंग सपोर्ट देगी। जिसमें आपके साथ-साथ कंपनी आपके स्‍टाफ को भी ट्रेनिंग देगी। आपको टैक्‍नीकल और मार्केटिंग सपोर्ट भी दिया जाएगा। साथ ही आपके महिंद्रा के साथ जुड़कर लाखों की कमाई कर सकते हैं।

Published on:
23 Dec 2018 12:47 pm