नागौर. भाजपा प्रदेश अध्यक्ष मदनसिंह राठौड़ ने कहा कि कुछ बाहरी शक्तियां माहौल बिगाडकऱ देश में अस्थिरता पैदा करना चाहती है। वह केन्द्र सरकार को हिलाने के प्रयास में जुटी हैं।
भाजपा प्रदेश अध्यक्ष मदन सिंह राठौड़ ने नागौर में पार्टी कार्यकर्ताओं को किया संबोधित
नागौर. भाजपा प्रदेश अध्यक्ष मदनसिंह राठौड़ ने कहा कि कुछ बाहरी शक्तियां माहौल बिगाडकऱ देश में अस्थिरता पैदा करना चाहती है। वह केन्द्र सरकार को हिलाने के प्रयास में जुटी हैं। वे राठौड़ शनिवार को नागौर आगमन पर भाजपा कार्यालय में कार्यकर्ताओं को संबोधित कर रहे थे।
उन्होंने आरोप लगाया कि इस षड्यंत्र में कुछ राजनीतिक दल भी शामिल हैं। यह देश के लिए बेहद दुर्भाग्यपूर्ण स्थिति है। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की सरकार आमजन के लिए समर्पित है। देश विरोधी ताकतों के मंसूबे कभी सफल नहीं होंगे।
देश की वर्तमान परिस्थिति पर प्रकाश डालते हुए उन्होंने कहा कि लोगों को सजग रहने की आवश्यकता है। इस दौरान उन्होंने खींवसर विधानसभा उपचुनाव को भाजपा कार्यकर्ताओं का उपहार बताते हुए कहा कि यह जीत कार्यकर्ताओं व आम जनता की जीत है।
किया स्वागत
कार्यालय पहुंचने पर प्रदेशाध्यक्ष का भाजपा जिला अध्यक्ष रामनधन पोटलिया, सभापति मीतू बोथरा आदि ने स्वागत किया। विधायक रेवंतराम डांगा, लक्ष्मणराम कलरु, किसान आयोग के अध्यक्ष सीआर चौधरी, पूर्व विधायक मोहन राम चौधरी, पूर्व जिलाध्यक्ष रामनिवास सांखला, भाजपा जिला महामंत्री रमेश अपूर्वा, पुष्पा बागडिय़ा, खींवसर सरपंच संघ अध्यक्ष जगदीश बिडिय़ासर, मूंडवा पूर्व नगर पालिकाध्यक्ष घनश्याम सदावत, पदम सारस्वत सहित कई गणमान्य ने मुलाकात की।