नागौर

हर्षोल्लास से मनाया जा रहा दीपोत्सव, रोशनी से जगमग हुआ शहर

नागौर में दिवाली सम्मान समारोह में विधायक हबीबुर्रहमान, सभापति कृपाराम सोलंकी, कलक्टर कुमारपाल गौतम, पुलिस अधीक्षक परिस देशमुख रहे मौजूद।

2 min read
Oct 19, 2017
diwali in nagaur

नागौर. जिले भर में खुशियों और रोशनी का त्यौहार दिवाली हर्षोल्लास से मनाया जा रहा है। रावण पर विजय प्राप्त करने के बाद श्रीराम के 14 वर्ष का वनवास पूरा कर आज के दिन ही अयोध्या वापस लौटने की खुशी में घी के दीए जलाकर उनका स्वागत किया गया और देशभर में दिवाली मनाई गई। तब से लेकर आज तक हर वर्ष इसी हर्षोल्लास के साथ देशभर में दीपावली पर्व मनाया जाता है। बाजारों में दिन भर खरीदारी का दौर चलता रहा। शाम को बच्चों ने जमकर आतिशबाजी का लुत्फ उठाया।
उठाया आतिशबाजी का लुत्फ
नागौर जिला मुख्यालय समेत जिले भर में लोगों ने आपसी प्रेम और भाईचारे के इस पर्व के मौके पर एक-दूसरे के साथ मिठाई बांटी व दीए जालकर खुशियां मनाई। लोगों ने शुभ मुहूर्त में शाम को तो कुछ ने देर रात लक्ष्मी-गणेश की पूजा की। लोगों ने जमकर आतिशबाजी की। शहर को दुल्हन की तरह सजाया गया। नगर परिषद की ओर से पहली बार महिला पार्षदों की कमेटी ने दुकानों का निरीक्षण कर श्रेष्ठतम दुकानों का चयन किया।
ये रहे प्रथम स्थान पर
दुकानों की साज सज्जा में महादेव आभूषण, एसके आईवा रेडिमेड स्टोर, संतोष खाद्य बीज, बजरंग मिठाई, कृष्णा गिफ्ट स्टोर, सुपर स्टील तहसील चौक, श्री वेरायटी स्टोर, सालासर डिर्पामेंटल स्टोर, जिनेश्वर इलेक्ट्रॉनिक, विश्वकर्मा ट्रेडर्स आदि प्रथम रहे जबकि कविता फैन्सी एण्ड बैग्ंलस, सरस्वती बीज भण्डार, जोधपुर मिष्ठान भण्डार, गणपति गिफ्ट, भाटी पेट्रोल पम्प, फ्रेंडस रेडिमेड, जेपी ज्वेलर्स, रिद्धी सिद्धी प्रोडेक्टस, भव्य शूज स्टोर, पंवार वॉच कम्पनी, पीएस कम्प्यूटर्स दूसरे स्थान पर रहे।
ये रहे मौजूद
कार्यक्रम में जिला क्लक्टर कुमारपाल गौतम, जिला पुलिस अधिक्षक परिस देशमुख, एसडीएम परसाराम टाक, सभापति कृपाराम सोलंकी, अरबन कॉपरेटीव बैंक के अध्यक्ष जीवणमल भाटी, नगर परिषद पूर्व चैयरमैन अशोक मच्छी व महिला पार्षद परमेश्वरी देवी, हेमलता कंसारा, अनुराधा चारण, संजू भाटी, शमीम बानो, पार्षद शराफत खान, लालचंद खटीक, मनोनीत पार्षद पदमपाल सिघंवी, अमित साररस्वत, पवन पारीक समेत अन्य उपस्थित थे।

ये भी पढ़ें

नगर परिषद को मिली नई जेसीबी,विकास कार्यों व सफाई में मिलेगी मदद
Published on:
19 Oct 2017 11:34 pm
Also Read
View All