नागौर

Nagaur patrika…उन्नति का मूल आधार ही शिक्षा होती है

-प्रजापति युवा शक्ति संगठन के तत्वावधान में रविवार को प्रतिभा सम्मान समारोह के साथ आम मंथन सभा का आयोजन-समारेाह में 2672 प्रतिभाएं सम्मानितनागौर. प्रजापति युवा शक्ति संगठन के तत्वावधान में रविवार को प्रतिभा सम्मान समारोह के साथ आम मंथन सभा का आयोजन किया गया। इस मौके पर मेधावियों के साथ ही विभिन्न प्रतियोगी परीक्षाओं मे […]

2 min read
Nov 10, 2024

-प्रजापति युवा शक्ति संगठन के तत्वावधान में रविवार को प्रतिभा सम्मान समारोह के साथ आम मंथन सभा का आयोजन
-समारेाह में 2672 प्रतिभाएं सम्मानित
नागौर. प्रजापति युवा शक्ति संगठन के तत्वावधान में रविवार को प्रतिभा सम्मान समारोह के साथ आम मंथन सभा का आयोजन किया गया। इस मौके पर मेधावियों के साथ ही विभिन्न प्रतियोगी परीक्षाओं मे सफल होने वालों को भी सम्मानित किया गया। कुल 2672 प्रतिभाएं सम्मानित हुई हैं। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के तौर पर आईएएसपवन प्रजापति ने कहा कि उन्नति का मूल आधार शिक्षा होती है। समाज के प्रत्येक बच्चे को शिक्षित कराने के लिए महती प्रयास करने चाहिए। इसके समक्ष आर्थिक संकट की स्थिति नहीं होनी चाहिए। ऐसा होने पर समाज को एकजुट होकर इसके लिए प्रयास करने चाहिए। उन्होंने कहा कि संगठन की अेार से आर्थिक रूप से कमजोर विद्यार्थियों के साथ ही समाज के जरूरतमंदों की मदद करना वास्तव में सराहनीय है। उन्होंने कहा कि शिक्षा का अर्थ यह है कि यह आपको सोचने, समझने की शक्ति देने के साथ ही समग्र क्षेत्र में आगे बढऩे का मार्ग प्रशस्त करने का कार्य करती है। इसलिए शिक्षा प्रत्येक के लिए आवश्यक है। आईएएस रोशन प्रजापति ने कहा कि समाज को आगे बढऩा है तो सभी को मिलकर काम करना होगा। यह काम केवल शिक्षा ही नहीं, बल्कि समग्र क्षेत्र में होना चाहिए। शिक्षा किसी भी समाज के आगे बढऩे के मुख्य कारकों में होती है। इसलिए शिक्षा को नजरअंदाज नहीं किया जा सकता है। अतिथियों में राधेकिशन प्रजापति ने कहा कि संगठन की ओर से वंचितों की शैक्षिक क्षेत्र में सहायता करने का पुनीत काम वास्तव में प्रशंसनी है। इसलिए जरूरी है कि यह काम और तेजी से बढ़े। इसके लिए आवश्यक है कि सभी को मिलकर आगे आना होगा। कहने का अर्थ यह है कि प्रत्येक को कंधे से कंधा मिलाकर चलना हेागा। पुटिया राजा ने कहा कि शिक्षा के बिना तो आगे बढऩे की परिकल्पना तक नहीं हो सकती है। इसलिए इसके लिए अधिकाधिक रूप से काम करने की जरूरत है। संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष नारायण प्रजापति ने कहा कि वह लंबे समय से प्रतियोगी परीक्षाओं के साथ ही शिक्षा से पिछडऩे वाले जरूरतमंदों की मदद करने में लगे हुए हैं। संगठन के माध्यम से अब तक काफी संख्या में लोगों की सहायता की जा चुकी है। संगठन का यह कार्य जारी रहेगा। उन्होंने कहा कि जरूरतमंदों की मदद के लिए वह सदैव तत्पर रहते हैं। जानकारी मिलने पर वह खुद वंचितों के पास पहुंचकर उनकी समस्या पूछते हैं। इसके बाद वह उसके समाधान के लिए समग्र रूप से प्रयास करते हैं। उनकी यह मुहिम लगातार जारी रहेगी। कार्यक्रम में शामिल टोंक के एडीशनल एसपी सीताराम प्रजापति ने भी शिक्षा की महत्ता पर प्रकाश डाला।

Published on:
10 Nov 2024 09:58 pm
Also Read
View All

अगली खबर