नागौर

कांग्रेस की बैठक में हंगामा, भिड़े कार्यकर्ता

राष्ट्रीय सचिव के सामने हुई धक्का-मुक्की, माइक तोड़ा, कुर्सियां तोड़ी

3 min read
Jun 02, 2018
meeting

डीडवाना. कांग्रेस की एकजुटता की कलई शनिवार को एक बार फिर खुलकर सामने आ गई। कांग्रेस के राष्ट्रीय सचिव काजी निजामुद्दीन के सामने ही कार्यकर्ता आपस में भिड़ गए। नौबत हाथापाई तक आ पहुंची। दोनों पक्षों की ओर से अपने अपने नेता के समर्थन में नारेबाजी की गई। बैठक हंगामे की भेंट चढ़ गई। काजी निजामुद्दीन भी आहत हो गए और उन्होंने कांग्रेसियों को कई नसीहत दीं।
दरअसल शनिवार को दोपहर २ बजे किसान विश्राम गृह में कांग्रेस के मेरा बूथ-मेरा गौरव कार्यक्रम आयेाजित हुआ। डीडवाना विधानसभा के डीडवाना व छोटी खाटू ब्लॉक के कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने भाग लिया। बैठक की शुरूआत के बाद मंच पर वरिष्ठ नेता अश्क अली टाक व रीता चौधरी सहित पार्टी के वरिष्ठ नेता मौजूद थे। इस दौरान मुख्य अतिथि कांगेस के राष्ट्रीय सचिव काजी निजामुद्दीन कार्यक्रम स्थल पहुंचे। मंच पर बैठने के लिए जगह नहीं होने की बात को लेकर कांग्रेस के चेतन डूडी समर्थक नाराज हो गए और नारेबाजी करने लगे। इस दौरान पीसीसी सदस्य रामकरण पायली के समर्थक भी जोश में आ गए और वे भी नारेबाजी करने लगे। सांसद ज्योति मिर्धा/ रामकरण पायली तो चेतन डूडी के समर्थन में ये गुट नारेबाजी कर रहे थे। बाद में दोनों पक्ष एक-दूसरे के आमने-सामने आ गए और एक-दूसरे पर आरोप-प्रत्यारोप लगाने लगे। स्थिति धक्कामुक्की तक पहुंच गई और कार्यकर्ताओं ने मंच से माइक को फेंक दिया। वहीं कुछ कार्यकर्ताओं ने कुर्सियां भी तोड़ दी। इससे करीब १० मिनट तक माहौल हंगामे की भेंट चढ़ गया। इससे पार्टी के वरिष्ठ नेताओं के सामने ही कांग्रेस की फूट उजागर हो गई। हालांकि मंच पर मौजूद वरिष्ठ कार्यकर्ताओं ने माइक से कार्यकर्ताओं को शांत रहने की अपील की। जबकि कई स्थानीय नेता भी कार्यकर्ताओं को समझाइश करने लगे। काफी देर बाद आखिरकार कार्यकर्ता शांत हुए।

सुनने की आदत
काजी निजामुद्दीन ने कहा कि कांग्रेस लोकतांत्रिक पार्टी है। कांग्रेस की टिकट मांगना सबका हक है, लेकिन इसका फैसला आलाकमान करेगा। मैं कांग्रेस के प्रतिनिधि के तौर पर यहां आया हूं, इसलिए मैं यहां बाहर बैठ जाता हूं, आप नारेबाजी खुलकर करो। मुझे जिंदाबाद और मुर्दाबाद सुनने की भी आदत है। नाराजगी दिखानी है तो मुझसे दिखाओ, जो कहना है मुझसे कहो, क्योंकि आपके बीच राहुल गांधी के प्रतिनिधि के तौर पर मैं आया हूं। इस प्रकार का आचरण पार्टी के लिए ठीक नहीं है। हम सब कांग्रेस का एक परिवार है और हमें परिवार की तरह ही एक-दूसरे की कद्र करनी सीखनी होगी। कांग्रेस दोबारा सत्ता में लौटे। यह तभी संभव है, जब हम संगठित होकर छोटे-मोटे विवादो को आपस में मिल जुलकर मिटाएंगें।

पूर्व सांसद अश्क अली टाक ने कहा कि आज राजस्थान व देश के हालातों के लिए मोदी और वसुंधरा जिम्मेदार है। भाजपा ने मात्र ४ सालों में देश के भाईचारे को साम्प्रदायिकता में बदल दिया। अब हमें लक्ष्य बनाकर पार्टी द्वारा आयोजित इस कार्यक्रम को सफल बनाना होगा और घर-घर जाकर प्रत्येक बूथो तक कांग्रेस को मजबूत करना होगा। कांग्रेस नेता रीटा चौधरी ने कहा कि राजस्थान की जनता इस सरकार से दुखी हो चुकी है। भाजपा के झूठ और फरेब से जनता तंग आ चुकी है। अब जनता परिवर्तन के मूड में हैं। कांगे्रस जिलाध्यक्ष जाकिर हुसैन गैसावत ने कहा कि नागौर जिले के हालात पिछले चार साल में इतने बिगड़ गए कि हर क्षेत्र में तनाव का माहौल है। सरकार के विधायक व मंत्री अराजकता फैलाकर जनता को गुमराह कर रहे हैं। पीसीसी सचिव चेतन डूडी ने कहा कि विकास के नाम पर यहां के विधायक और मंत्री यूनुस खान ने जनता के साथ धोखा किया हैं। इस दौरान पूर्व विधायक भंवराराम सूपका व प्रदेश कांग्रेस महासचिव महेश शर्मा ने कहा कि कांग्रेस की लहर चल रही है। जनता इस बार भाजपा का सफाया करने के मूड में है। ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष एडवोकेट रामेश्वरलाल भाकर, ग्रामीण अध्यक्ष भागीरथ रूलाणियां ने भी संबोधित किया।

यह थे मौजूद
कार्यक्रम में डीडवाना प्रधान गुलाराम ढ़ाका, मौलासर प्रधान जालाराम भाकर, सुखाराम डोडवाडिया, गणपत माली, उम्मेद खान पठान, उम्मेद खान कायमखानी, गजेन्द्र गांधी, सरपंच हनुमान पूनिया, जगदीश भाकर, रूपाराम जाखड़, नटवर शर्मा, गणेश पावटा, हनीफ खत्री, बृजेन्द्र भाकर, मांगीलाल डोडवाडिया, भगवानाराम कूकणा, मुकेश सैन, लिखमाराम, अर्जुनराम बुराणियां, मुस्ताक खां खातियासनी, हीरालाल सोलंकी, हाजी महमूद, अब्दुल मजीद सिलावट सहित अनेक कांग्रेसी उपस्थित थे।

ये भी पढ़ें

शिवाड़ में गौरवपथ का निर्माण शुरू
Published on:
02 Jun 2018 09:47 pm
Also Read
View All